Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

इंग्लैंड दौरे पर गए साई सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर को लेकर कह दी बड़ी बात

16 जून, 2025 04:15 PM

लंदन। भारतीय बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने सोमवार को कहा कि उनके वरिष्ठ साथी क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। तमिलनाडु के घरेलू क्रिकेट के दिनों से जुड़े ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास सत्र के दौरान फिर से मिले। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान बातचीत में दोनों खिलाड़ियों ने भावनात्मक रूप से एक दूसरे के प्रति जुड़ाव को याद किया। सुदर्शन ने अभ्यास सत्र के दौरान कहा, “मैंने उन्हें (वाशिंगटन सुंदर) टीवी पर देखा और उनके कौशल से बहुत कुछ सीखा है। वाशिंगटन सुंदर शुरू से ही मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। मैंने उनके खिलाफ कुछ मैच खेले हैं और उनके साथ एक या दो बार अभ्यास भी किया है।”

सुदर्शन ने याद किया कि उन्होंने वशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल होने से पहले आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी के जौहर देखे हैं। सुदर्शन ने कहा, “उस दौर ने मुझे वास्तव में प्रेरित किया। मैं उन्हें चेन्नई में साथ खेलने के हमारे युवा दिनों से जानता हूं। इससे मुझे लगा कि मैं भी उनके जैसा ही रास्ता अपना सकता हूं। भगवान उनका भला करे।”

इस पर वाशिंगटन सुंदर ने कहा, “उन्होंने मुझे यह कई बार बताया है। मेरे कई दोस्तों और कोचों ने भी बताया है कि वह कितनी दूर तक पहुंचे हैं। उनका प्रदर्शन खासकर पिछले तीन-चार वर्षों में उल्लेखनीय रहा है। जब भी मैं उन्हें टीवी पर देखता हूं, तो मैंने देखा उनके खेल में कितना सुधार आया है। उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन है। मुझे यकीन है कि वह न केवल चेन्नई में बल्कि दुनिया भर में कई और युवाओं को प्रेरित करना जारी रखेंगे।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी