Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का चौंकाने वाला बयान

17 जून, 2025 12:14 PM

बैकेनहम: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से लीड्स के मैदान पर होगी। पहली बार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उनसे भारतीय प्रशंसक 2007 के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं, पांच मैच की शृंखला शुरू होने से पहले ही युवा कप्तान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे रोहित-विराट के फैंस खुश नहीं होने वाले हैं। कप्तान शुभमन गिल ने जो बयान दिया है, उससे ये इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या रोहित-विराट के द्वारा बनाए गए माहौल में खिलाड़ी खुश नहीं थे या वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। अपने बयान में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि मैं एक ऐसा कल्चर माहौल बनाना चाहता हूं, जहां हर कोई बहुत सुरक्षित और खुश हों। सभी टीम में अपनी जगह को लेकर सिक्योर रहें।

मैं जानता हूं कि स्क्वॉड में कम प्लेयर्स की जगह रहती है, लेकिन मैं फिर भी प्लेयर्स को ये संदेश देने में कामयाब रहा कि उनकी जगह टीम में कहां है, तो मेरे लिए यह अच्छा अचीवमेंट होगा। शुभमन ने आगे कहा, गौतम भाई और अजीत सर ने बस यही बताया कि मुझे कप्तान के रूप में खुद को एक्सप्रेस करने पर ही फोकस करना है। सिलेक्शन कमेटी ने ज्यादा दबाव नहीं डाला, लेकिन कप्तान बनने के बाद मेरी खुद से जरूर कुछ उम्मीदें हैं, जिन्हें मैं टीम इंडिया के साथ पूरी करना चाहता हूं। शुभमन ने आगे कहा, विराट भाई की कप्तानी में उनकी प्रोएक्टिवनेस मुझे बहुत पसंद आई।

बुमराह के वर्कलोड पर फिलहाल कोई फैसला नहीं

शुभमन गिल ने कहा कि वह सीरीज के नतीजों को देखते हुए फैसला लेंगे कि जस्सी भाई को कितना वर्कलोड देना होगा। कुछ मुकाबलों में बारिश की भी संभावना है, उस दौरान उन्हें रेस्ट भी दिया जाएगा। इसलिए फिलहाल हमने फिक्स नहीं किया कि वे कौन से तीन मैच खेलेंगे। शुभमन ने आगे कहा कि जब मैंने डेब्यू किया, तब ज्यादातर खिलाड़ी अनुभवी थे। अब कप्तान बना हूं, तो बहुत सारे युवा खिलाड़ी टीम का हिस्सा बन गए। इन्हीं युवा प्लेयर्स पर टीम के 10-12 साल निर्भर करेंगे और युवा खिलाडिय़ों की टीम के साथ काम करना ज्यादा आसान होता है।

सरफराज खान पर भरोसा नहीं तो उसे इंडिया-ए में भी मत भेजो

इंग्लैंड के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान का नाम टीम में नहीं है। पिछले महीने हुए टीम सिलेक्शन में सरफराज खान को इंग्लैंड दौरे के लिए नजरअंदाज किया गया। हालांकि, उसी टीम के खिलाफ सरफराज खान ने 76 गेंदों में शतक ठोककर टीम मैनेजमेंट को एक बड़ा संदेश दिया। इंडिया-ए और भारत की टेस्ट टीम के बीच इंट्रा स्क्वॉड मैच में सरफराज खान ने गजब की पारी खेली। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कि जब आपको सरफराज की टेक्निक पसंद नहीं है, तो उनको इंडिया-ए के लिए भी क्यों चुनते हो?

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी