Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

सेहत

आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में हर सुबह लें ये 1 ड्रिंक, रहेंगे ज्यादा फ्रेश

03 जुलाई, 2026 11:46 AM

बारिश का मौसम आते ही सिर्फ मौसम नहीं बदलता, बल्कि हमारे शरीर का काम करने का तरीका भी थोड़ा बदलने लगता है। कई लोगों को इस मौसम में सुबह उठते ही आलस महसूस होता है, पेट ठीक से साफ नहीं होता, हल्की-फुल्की गैस या भारीपन बना रहता है। यही वजह है कि आयुर्वेद हर मौसम के साथ अपनी दिनचर्या बदलने की सलाह देता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, वर्षा ऋतु में दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में शहद मिलाकर करना फायदेमंद माना जाता है। यह कोई चमत्कारी नुस्खा नहीं, बल्कि एक ऐसी आसान आदत है, जो शरीर को मौसम के हिसाब से ढलने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में यह साधारण-सा पेय इतना खास क्यों माना जाता है।

बारिश में सुबह गुनगुना पानी और शहद पीना क्यों फायदेमंद है?
बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है और इसका असर हमारे शरीर पर भी पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस समय पाचन पहले जितना मजबूत नहीं रहता। इसलिए सुबह की शुरुआत ऐसी चीज से करना अच्छो होता है जो शरीर पर हल्की हो और दिन की अच्छी शुरुआत कराए।

  • पेट को हल्का रखने में मदद करता है: क्या आपने ध्यान दिया है कि बारिश के दिनों में अक्सर पेट भारी-भारी लगता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में पाचन थोड़ा धीमा हो जाता है। सुबह गुनगुना पानी पीने से पाचन को बेहतर शुरुआत मिल सकती है। वहीं, शहद इसे और भी आरामदायक बना सकता है।
  • गले को आराम: बारिश के मौसम में हल्की खराश, गले में चुभन या बार-बार गला साफ करने की जरूरत महसूस होना आम बात है। गुनगुना पानी गले को आराम देता है और शहद भी गले की देखभाल के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
  • शरीर को ताजगी का एहसास: रातभर सोने के बाद शरीर को पानी की जरूरत होती है। अगर दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और शहद से करें, तो शरीर तरोताजा महसूस करता है। इससे सुबह की सुस्ती भी काफी हद तक कम होती है।
  • मौसम के हिसाब से शरीर को तैयार करने में मदद: हर मौसम की अपनी जरूरत होती है। आयुर्वेद मानता है कि अगर मौसम बदलने के साथ खान-पान और दिनचर्या में छोटे बदलाव किए जाएं, तो शरीर खुद को बेहतर तरीके से ढाल पाता है। गुनगुना पानी और शहद भी ऐसी ही एक आसान मौसमी आदत है।

कैसे तैयार करें यह आसान ड्रिंक?
इसे बनाने में मुश्किल से एक मिनट लगता है। एक गिलास हल्का गुनगुना पानी लें, उसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह घोलकर सुबह खाली पेट पिएं। ध्यान रहे, पानी बहुत ज्यादा गर्म ना हो, क्योंकि बहुत गर्म पानी में शहद मिलाना सही नहीं माना जाता।

किन लोगों को इसे पीने से पहले सलाह लेनी चाहिए?

  • अगर आपको मधुमेह है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसे रोज पीना सही नहीं होगा।
  • एक साल से छोटे बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए।
  • अगर किसी तरह की एलर्जी या दूसरी स्वास्थ्य समस्या है, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव

हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव

हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा