Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

खेल

आप लोग मुझे छू भी नहीं सकते

10 जुलाई, 2024 04:39 PM

लंदन: सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने प्री क्वार्टर फाइनल मकाबले में नॉर्वे के होल्गर रूने को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। दो घंटे तीन मिनट चले मुकाबले में उन्होंने रूने को कोई मौका नहीं दिया। 37 साल के जोकोविच साल के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश कर रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल और फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे। मैच के दौरान सेंटर कोर्ट पर दर्शक लगातार रूने को सपोर्ट कर रहे थे। इसके साथ ही जोकोविच के खिलाफ हूटिंग भी की जा रही थी। मैच के बाद जोकोविच ने अपनी स्पीच में सभी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, वो सभी लोग जिन्होंने मेरा अनादर किया है, उन्हें गुउउउउउउड नाइट, गुउउउउउउड नाइट, गुउउउउउउड नाइट। इसके बाद प्रजेंटर ने कहा कि हो सकता है फैंस रूने को चीयर कर रहे थे और जोकोविच ने उसे हूटिंग समझ लिया हो।

इसके बाद भी जोकोविच नहीं रुके। उन्होंने कहा, मैं इसे स्वीकार नहीं करता, नहीं, नहीं, नहीं। मुझे पता है कि वे रूने के लिए चीयर कर रहे थे, लेकिन यह भी हूटिंग करने का एक बहाना है। मैं 20 से अधिक सालों से दौरे कर रहा हू। इसलिए मैं सभी तरकीबें जानता हूं। मुझे पता है कि यह कैसे काम करता है। यह ठीक है। जोकोविच ने आगे कहा, मैं उन सम्मानजनक लोगों पर फोकस करता हूं, जो सम्मान करते हैं। जिन्होंने यहां आने और देखने के लिए टिकट लिया है। टेनिस से प्यार करते हैं और खिलाडिय़ों और उनके खेल की सराहना करते हैं। मैंने इससे कहीं अधिक शत्रुतापूर्ण वातावरण में खेला है। मेरा भरोसा करो, तुम लोग, तुम लोग मुझे छू नहीं सकते।

ज्वेरेव टेलर फ्रिट्ज से हारकर हुए बाहर

अमरीका के 13वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने दो सेट में पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा, जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम आठ में पहुंचे हैं। फ्रिट्ज को विंबलडन 2022 में रफेल नडाल ने हराया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी