नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। पंत को बंगलुरु में स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) से जल्द ही फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने वाला है। पंत पर लेटेस्ट अपडेट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह ने दिया है। पंत आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप 2024 में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इसको लेकर जय शाह ने बड़ा अपडेट दिया है। जय शाह ने कहा, पंत अच्छी बैटिंग कर रहा है, विकेटकीपिंग अच्छी कर रहा है।
हम उसे जल्द ही फिट घोषित कर देंगे। अगर वह हमारे लिए आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप 2024 खेल पाता है, तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी। वह हमारे लिए बहुमूल्य है। अगर वह बैटिंग कर पाता है, वल्र्ड कप खेल पाता है, देखते हैं कि वह आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करता है। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कमाल संभालते हुए नजर आ सकते हैं। पंत ने आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं लिया था।