Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

अमेरिकी अदालतों पर ट्रंप का हमला, कहा- रिपब्लिकन के साथ हो रहा भेदभाव

16 मार्च, 2026 04:42 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के ऊपर उनके और रिपब्लिकन पार्टी के नेता के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोर्ट जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो चुकी हैं और कई मामलों में फैसलों से ज्यादा जजों की सोच प्रभाव डालती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अदालतों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायपालिका रिपब्लिकन पार्टी और उनके साथ अक्सर अनुचित व्यवहार करती है और कई बार ऐसे लोगों को संरक्षण देती दिखाई देती है जिन्हें नहीं बचाया जाना चाहिए। कोर्ट जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो चुकी हैं और कई मामलों में फैसलों से ज्यादा जजों की सोच प्रभाव डालती है।

ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में वॉशिंगटन डीसी स्थित फेडरल रिजर्व कॉम्प्लेक्स के नवीनीकरण प्रोजेक्ट में बजट से कहीं ज्यादा खर्च हुआ और काम तय समय से काफी पीछे चल रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मामले की जांच की मांग की और कहा कि बजट के इतना बढ़ने और प्रोजेक्ट को पूरा करने में हो रही देरी की पूरी तरह जांच होनी चाहिए। ट्रंप ने कहा है कि इस मामले में प्रोजेक्ट से जुड़े कॉन्ट्रैक्टरों की भी जिम्मेदारी तय की जाए। यह एक छोटा सा प्रोजेक्ट है, जिसमें कई साल लग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बजट का इतना बढ़ना किसी भी परियोजना में स्वीकार्य नहीं माना जा सकता और इस मामले में पारदर्शी जांच जरूरी है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पावेल के कार्यकाल के दौरान उनके काम की पहले भी आलोचना की है और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

जज की आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ जज, खासकर जेम्स बोसबर्ग, उनके (ट्रंप) और रिपब्लिकन नेताओं से जुड़े मामलों में पक्षपातपूर्ण रुख अपनाते रहे हैं। ऐसे मामलों में न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं और न्यायिक प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जज जेम्स बोसबर्ग को ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम (टीडीएस) के सबसे ऊंचे स्तर से पीड़ित बताया और आरोप लगाया कि वे सालों से उनके और उनके लोगों के पीछे पड़े हुए हैं। ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझे बुरी तरह और गलत तरीके से दोषी ठहराया। डीसी सर्किट ने बिना किसी जुर्म के बेगुनाह रिपब्लिकन की गिरफ्तारी और मुझे सजा देने का जोरदार समर्थन किया, लेकिन अब वह फेडरल रिजर्व की बड़ी वित्तीय गड़बड़ी की बेसिक जांच को भी रोक रहा है।”

ट्रंप ने आगे कहा कि अदालतों को राजनीतिक एजेंडे से दूर रहकर केवल कानून और न्याय के सिद्धांतों पर ध्यान देना चाहिए। न्यायपालिका का काम निष्पक्षता बनाए रखना है और किसी भी तरह का राजनीतिक प्रभाव न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता को कमजोर कर सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बोसबर्ग को अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन से जुड़े सभी केस से हटा देना चाहिए और उन पर गंभीर डिसिप्लिनरी एक्शन लेना चाहिए, जैसा कि कई दूसरे भ्रष्ट जजों के साथ हुआ है, जिन्हें बदकिस्मती से हमारे देश को सहना पड़ा है!

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर