Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

अमेरिका-रूस टकराव खतरनाक मोड़ परः UK के पास स्पेशल US फोर्स ने रूसी शैडो फ्लीट को घेरा, कार्रवाई से यूरोप में अलर्ट

07 जनवरी, 2026 09:24 PM

ब्रिटेन के उत्तर में समुद्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रतिबंधित तेल टैंकर ‘मैरिनेरा’ को जब्त करने के लिए अमेरिका द्वारा एक विशेष सैन्य ऑपरेशन शुरू किए जाने की खबर सामने आई है। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी RT ने ऐसे दृश्य जारी किए हैं, जिनमें एक अमेरिकी ‘लिटिल बर्ड’ (MH-6) स्पेशल ऑपरेशंस हेलिकॉप्टर टैंकर के बेहद करीब उड़ान भरता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैरिनेरा’ टैंकर रूस की कुख्यात ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा माना जाता है, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी प्रतिबंधों को चकमा देकर ईरान और वेनेजुएला जैसे देशों का तेल ढोने में किया जाता है।

अमेरिका लंबे समय से ऐसे टैंकरों को वैश्विक सुरक्षा और प्रतिबंध व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बता रहा है। RT द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में हेलिकॉप्टर से जहाज पर निगरानी या संभावित बोर्डिंग की तैयारी के संकेत मिलते हैं। हालांकि अमेरिका या ब्रिटेन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मॉस्को पहले ही साफ कर चुका है कि रूसी हितों से जुड़े या रूसी झंडे वाले जहाजों पर किसी भी तरह की कार्रवाई को उकसावे की कार्रवाई माना जाएगा। रूस की नौसेना की गतिविधियां भी इस क्षेत्र में बढ़ी हुई बताई जा रही हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब यूक्रेन युद्ध, वेनेजुएला संकट और वैश्विक तेल आपूर्ति पहले से ही अस्थिर है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर समुद्र में एक भी गोली चली, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

ब्रिटिश मीडिया में आई एक सनसनीखेज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने ब्रिटेन के नज़दीक एक संदिग्ध ‘शैडो फ्लीट’ तेल टैंकर पर साहसिक कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम रूस के साथ संभावित टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे यूरोप में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, यह टैंकर पहले वेनेजुएला और ईरान से तेल ढो चुका है और अमेरिका की सख्त निगरानी से बचने के लिए उसने रूसी झंडा (री-फ्लैगिंग) अपना लिया। इसी वजह से अमेरिका के लिए इसे रोकना कानूनी और कूटनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील हो गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने इस टैंकर की सुरक्षा के लिए नौसैनिक जहाज और पनडुब्बी तैनात कर दी है। मॉस्को ने चेतावनी दी है कि रूसी झंडे वाले जहाज पर किसी भी तरह की कार्रवाई को सीधी उकसावे वाली हरकत माना जाएगा। अमेरिका ने ब्रिटेन में अपने सैन्य ठिकानों पर निगरानी विमान और विशेष समुद्री बल तैनात किए हैं। हालांकि अब तक किसी आधिकारिक सैन्य हमले या छापेमारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि एक छोटी घटना भी बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट में बदल सकती है।

क्या है ‘शैडो फ्लीट’?
‘शैडो फ्लीट’ उन पुराने और संदिग्ध तेल टैंकरों का नेटवर्क है, जो:
फर्जी झंडों के तहत चलते हैं
ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर देते हैं
प्रतिबंधित देशों का तेल चोरी-छिपे बेचते हैं
अमेरिका, यूरोप और उसके सहयोगी इन जहाजों को वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अमेरिका ने रूसी झंडे वाले इस टैंकर पर बलपूर्वक कार्रवाई की, तो यह सीधे रूस-अमेरिका टकराव में बदल सकता है, जिसका असर यूक्रेन युद्ध, तेल बाजार और वैश्विक राजनीति पर पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर