Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

अमेरिका ने ट्रंप के 'अपमान' को लेकर पोलैंड की संसद के अध्यक्ष से संबंध किए समाप्त

06 फ़रवरी, 2026 06:38 PM

पोलैंड में अमेरिका के राजदूत ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अमेरिका इस यूरोपीय देश की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष व्लोदिमीएर्ज चेर्जेस्टी के साथ ''अब आगे कोई लेन-देन, संपर्क या संवाद'' नहीं करेगा। राजदूत टॉम रोज ने यह कदम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ''अकारण दिए गए अपमानजनक बयान'' को लेकर उठाया है। हालांकि रोज ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कथित अपमानजनक टिप्पणियां क्या थीं लेकिन चेर्जेस्टी ने सोमवार को एक सार्वजनिक बयान में कहा था कि वह इजराइल और अमेरिका के नेताओं की उस पहल का समर्थन नहीं करेंगे जिसमें ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की बात थी।

चेर्जेस्टी उस वामपंथी पार्टी के नेता हैं जो प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के नेतृत्व वाली उदार सरकार का हिस्सा हैं। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से पोलैंड को अपने यूरोपीय सहयोगियों का बचाव करते हुए अमेरिका को नाराज न करने की कठिन स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पड़ोसी यूक्रेन में शांति काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर है। पोलैंड ने संतुलन बनाने के लिए टस्क को यूरोपीय संघ मामलों में आगे रखा, जबकि राष्ट्रपति कैरोल नावरोत्स्की ने ट्रंप से संबंध मजबूत किए।

नावरोत्स्की को ट्रंप का समर्थन मिला था और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'व्हाइट हाउस' भी बुलाया गया था। ट्रंप ने कहा था कि वह पोलैंड से अमेरिकी सैनिक नहीं हटाएंगे लेकिन इस सप्ताह का विवाद पोलैंड की मुश्किल स्थिति दिखाता है। चेर्जेस्टी ने सोमवार को कहा था कि ट्रंप ''नोबेल शांति पुरस्कार के योग्य नहीं हैं'' और ''वह ताकत की राजनीति अपनाते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय कानून टूटता है।'' पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क ने रोज की घोषणा पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ''सहयोगियों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, उपदेश नहीं देना चाहिए।'' 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’