Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

अमेरिका ने ओमान में अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश

15 मार्च, 2026 05:50 PM

पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान और अमेरिका-इजरायल की तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। इस बीच अमेरिका ने ओमान में काम कर रहे नॉन-इमरजेंसी सरकारी कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।अमेरिकी राज्य विभाग ने सभी गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और अपने सभी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को सुरक्षा खतरों के कारण ओमान छोड़ने का आदेश दिया है।

इसके अलावा, गुरुवार को इराक में हुए रिफ्यूलिंग प्लेन क्रैश में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए। अमेरिकी रक्षा विभाग ने उन छह सेवा कर्मचारियों की पहचान कर ली है जो मारे गए थे। मारे गए सैनिकों की पहचान मेजर जॉन ए क्लिनर (33), कैप्टन एरियाना जी सैविनो (31), टेक्निकल सार्जेंट एश्ले बी प्रुइट (34), कैप्टन सेठ आर कोवल (38), कैप्टन कर्टिस जे एंगस्ट (30) और टेक्निकल सार्जेंट टायलर एच सिमंस (28) के तौर पर हुई है। रक्षा विभाग ने कहा है कि मामले में घटना की जांच चल रही है।

इस क्रैश से ईरान के खिलाफ युद्ध में मरने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम से कम 13 हो गई, जबकि सात अन्य लड़ाई में मारे गए। पेंटागन के अनुसार, लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें आठ गंभीर रूप से घायल हैं।

ईरान के खतम अल-अनबिया हेडक्वार्टर ने अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाया है कि वे इलाके में हमलों के लिए ईरानी शाहेद ड्रोन, लुकास ड्रोन की कॉपी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईरानी अधिकारियों ने ये भी दावा किया कि अमेरिका-इजरायल इन हमलों का आरोप ईरानी सेना के ऊपर लगा रहे हैं।

आईआरआईबी ब्रॉडकास्टर के एक बयान में कमांड ने कहा, “इसके उदाहरण हाल के दिनों में पड़ोसी और दोस्त देशों जैसे तुर्किए, कुवैत और इराक के केंद्रों पर हुए खतरनाक हमले हैं और उसका आरोप ईरानी सेना को दिया जा रहा है।”

बयान में कहा गया है कि इस रणनीति का मकसद ईरानी सेना के “रक्षा, कानूनी और लेजिटिमेट एक्शन” को कमजोर करना और तेहरान और उसके पड़ोसियों के बीच कलह और फूट पैदा करना था।

इससे इतर कुवैती नेशनल गार्ड का कहना है कि उसने पिछले 24 घंटों में पांच ड्रोन मार गिराए हैं। इससे पहले, कुवैती अधिकारियों ने कहा था कि ड्रोन ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया, जिससे उसके रडार सिस्टम का एक हिस्सा खराब हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि दो मिसाइलों ने अहमद अल-जबर एयरबेस के आस-पास हमला किया, जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’