Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

अमेरिका-कतर डील को ठेंगाः इजरायल ने राफा सुरंगों में फंसे 40 हमास लड़ाके किए ढेर, 9 महीनों से थे भूमिगत

02 दिसंबर, 2025 06:50 PM

इजरायल ने दावा किया है कि उसकी सेना ने गाज़ा के दक्षिणी शहर राफा की भूमिगत सुरंगों में फंसे 40 हमास लड़ाकों को मार दिया है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) का कहना है कि ये लड़ाके महीनों से सुरंगों में छिपे हुए थे और सेना लगातार इन सुरंगों को नष्ट करने की कार्रवाई कर रही है।

IDF के बयान के मुताबिक, पिछले सप्ताह राफा में की गई इस ऑपरेशन में हथियारबंद लड़ाकों को निशाना बनाया गया। इजरायल इससे पहले भी कई बार राफा में हमास लड़ाकों को मारने या गिरफ्तार करने का दावा कर चुका है, लेकिन हमास ने इन ताज़ा दावों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

9 महीनों से सुरंगों में फंसे थे 200 हमास लड़ाके
इज़रायली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मार्च 2025 से करीब 200 हमास लड़ाके राफा की सुरंगों में फंसे हुए हैं। हमास की ओर से उन्हें सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग की गई थी, लेकिन इजरायल ने इसे सख्ती से ठुकरा दिया। सेना सुरंगों के बाहरी निकासों को सीमेंट भरकर बंद कर रही है, ताकि कोई भी लड़ाका बाहर निकल न सके। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, राफा में फंसे कुछ लड़ाके पिछले 7-8 महीने से किसी संपर्क में नहीं रहे हैं। संभव है कि उन्हें यह भी पता नहीं कि अब गाज़ा में सीजफायर लागू है।हमास ने एक बातचीत में बताया था कि लड़ाकों को निकालना युद्धविराम को स्थिर रखने के लिए जरूरी है।

इजरायल ने प्रस्ताव ठुकराया
6 नवंबर को अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में एक प्रस्ताव आया था कि हमास लड़ाकों को एक सुरक्षित रास्ता दिया जाए ताकि वे किसी तीसरे देश या गाज़ा के दूसरे हिस्से में जा सके और इसके बदले हमास को हथियार डालने होंगे, सुरंगों की पूरी जानकारी इज़रायल को देनी होगी लेकिन इज़रायल ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया, कहा-“हम आतंकियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे।” हमास ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर