Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत :बेटी-पोती भी मारी गईं, ईरान में 40 दिनों के शोक का ऐलान

01 मार्च, 2026 01:50 PM

तेल अवीव/तेहरान। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई शहरों पर समानांतर हवाई हमले किए। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इसकी पुष्टि ईरानी मीडिया तसनीम और फार्स ने की। इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए। जिनमें बेटी, दामाद, पोती और बहू शामिल हैं।

ईरान ने 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की हैं। IRGC ने खामेनेई की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि, हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश उनका शोक मना रहा है।

ईरानी सेना और IRGC की प्रतिक्रिया

ईरानी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। फार्स एजेंसी के मुताबिक IRGC ने कहा कि, दुश्मनों ने उन्हें निशाना बनाया और इसका जवाब लिया जाएगा। ईरानी सेना ने भी घोषणा की है कि, खतरनाक अभियान की शुरुआत जल्द होगी और अमेरिकी ठिकानों, कब्जे वाले क्षेत्रों और इजराइल पर हमले किए जाएंगे।

क्यों हो रहे हमले

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। इस हमले के मुख्य कारण हैं-

न्यूक्लियर प्रोग्राम: अमेरिका को शक था कि ईरान परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। ईरान ने बार-बार कहा कि इसका उद्देश्य केवल ऊर्जा उत्पादन और शोध है।

बैलिस्टिक मिसाइल: ईरान का कहना है कि उसकी मिसाइलें उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। अमेरिका इसे लेकर दबाव डालता रहा।

मिडिल ईस्ट में प्रभाव: ईरान अपने समर्थक गुटों को इराक, सीरिया, लेबनान और यमन में मदद करता है।

आर्थिक प्रतिबंध: अमेरिका ने ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, जिससे तनाव बढ़ा।

खामेनेई के बारे में जानें

अयातुल्लाह अली खामेनेई का जन्म 19 अप्रैल 1939 को ईरान के धार्मिक शहर मशहद में एक मौलवी परिवार में हुआ था। 1963 में उन्होंने शाह के खिलाफ भाषण दिया, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 1979 में ईरान में इस्लामी क्रांति के बाद खामेनेई क्रांतिकारी परिषद में शामिल हुए। 1981 में एक बम हमले के बावजूद वे राष्ट्रपति बने। 1989 में, खोमैनी के निधन के बाद, उन्हें ईरान का सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया और इसके लिए संविधान में बदलाव भी किया गया। उनके समर्थक उन्हें इस्लामी व्यवस्था का मजबूत रक्षक मानते हैं, जबकि आलोचक उन पर सख्त और कट्टर शासन चलाने का आरोप लगाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’