Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू

09 जून, 2026 08:13 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में सीमा पार के संचालकों से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दविंदर सिंह निवासी गांव चूंघ , तरनतारन तथा राजविंदर सिंह निवासी सुरसिंह, तरनतारन के रूप में हुई है। हैंड ग्रेनेडों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी सेडान कार, हुंडई वर्ना (पंजीकरण संख्या पीबी-46-एएल-7846) को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हैंड ग्रेनेडों की बरामदगी सीमावर्ती राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था को भंग करने की किसी बड़ी साजिश की ओर संकेत करती है।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके।

इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कँवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि संदिग्ध दविंदर सिंह और राजविंदर सिंह ने सीमा पार से अपने हैंडलरों द्वारा भेजी गई विस्फोटक सामग्री की एक खेप प्राप्त की है और वे राज्य की शांति एवं सौहार्द को भंग करने के उद्देश्य से आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही डीएसपी जांच गुरिंदरपाल सिंह नागरा तथा डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह की निगरानी में पुलिस टीमों ने एक गुप्त अभियान चलाया और खासा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी वर्ना कार की तलाशी के दौरान दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने के लिए अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों का परिचय विदेशी हैंडलर से हरवंत सिंह उर्फ हैरी ने करवाया था, जो वर्तमान में अमृतसर जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हरवंत सिंह के सहयोगियों तक कई बार हथियार और विस्फोटक सामग्री पहुंचा चुके थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने अमृतसर जेल से हरवंत सिंह उर्फ हैरी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है और इस संबंध में एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में थाना घरिंडा, अमृतसर ग्रामीण में एफआईआर संख्या 243, दिनांक 06.09.2026, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट