Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

अमरनाथ यात्रा पर किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं आतंकवादी

15 जून, 2024 01:11 PM

जम्मू: इस वर्ष 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है क्योंकि यात्रा पर आतंकवादी किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए अर्ध सैनिक बल की 500 कंपनियां तैनात की जाएंगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और जांच एजैंसियों के साथ गृह मंत्रालय ने अहम बैठक भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यात्रा को लेकर काफी संवेदनशील हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहता। सुरक्षा एजैंसियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है जिसमें नाइट विजन डिवाइस, स्नाइपर्स, ड्रोन सिस्टम और यात्रा के दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल पर बम निरोधक दस्तों के जरिए रात में भी निगरानी होगी। अमरनाथ यात्रियों के लिए सेना, पुलिस, बी.एस.एफ., एस.एस.बी. और सी.आर.पी.एफ. सभी एक साथ मिलकर सुरक्षा करेंगे। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक दोनों रास्तों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा का अधिकतर जिम्मा सी.आर.पी.एफ. और जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंपा गया है। वहीं यात्रा को सुरक्षित और सरल करने के लिए नवीनतम तकनीकों और उपकरणों का उपयोग करते हुए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन का भी उपयोग किया जाएगा। यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की टैगिंग होगी जिससे यात्रियों की पोजीशन पता रहेगी और अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के स्थान की निगरानी करने में मदद मिलेगी।

हाई-टैक कमांड कंट्रोल सैंटर दिन-रात करेगा काम
इसके अलावा हाई-टैक कमांड कंट्रोल सैंटर में लगभग 20 सरकारी विभागों के लोग दिन-रात उपस्थित रहेंगे। कंट्रोल सैंटर में काम करने वाले विभागों में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सी.आर.पी.एफ., एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., स्वास्थ्य, पी.एच.ई., पी.डी.डी., दूरसंचार और कई अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे।

हाई डेफिनिशन 360 डिग्री व्यू कैमरे लगाए
बेस कैंप से लेकर गुफा तक के सभी मार्गों पर हाई डेफिनिशन 360 डिग्री व्यू कैमरे लगाए गए हैं। बालटाल और चंदनबाड़ी बेस कैंप से महत्वपूर्ण स्थानों पर दर्जनों कैमरे लगाए गए हैं जिसकी सारी लाइव फीड कॉमेड कंट्रोल सैंटर मैं लगातार आती रहेगी। वहीं मौसम विभाग ने ‘कस्टमाइज्ड वेदर अपडेट’ सिस्टम लगाया है जो पल-पल मौसम की खबर देता रहेगा।

पर्यटन विभाग जम्मू के अधिकारियों ने आधार शिविर यात्री निवास का किया दौरा

पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय और संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा मेहता ने अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू के भगवती नगर में प्रथम आधार शिविर यात्री निवास का दौरा किया। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यात्री निवास में पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए एक टूरिस्ट रिसैप्शन सैंटर खोला है। इसके अलावा पर्यटन विभाग की ओर से अमरनाथ यात्रियों को तरह-तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन