Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

अध्योया में आज बहुत ही खुशी का दिन: गोविंद देव गिरी

25 नवंबर, 2025 12:33 PM

अयोध्या:  भव्य राम मंदिर के शिखर पर 'ध्वजारोहण' से पहले कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए रामभक्तों और संतों की भीड़ अयोध्या में जुटी है। पूरे श्रद्धाभाव के साथ रामभक्त इस धार्मिक कार्य के गवाह बनने के लिए उत्साहित हैं।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग आज बहुत खुश है जिस दिन का हमें इंतजार रहता था, वह दिन आ गया है। मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, कुछ शेष बची हुई है वह भी जल्द हो जाएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि लगभग 6 हजार अतिथियों के आने की संभावना है। मेहमानों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसकी तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। समय-समय पर देखकर इसे पूरा किया गया।

अयोध्या के एक पुजारी ने कहा, "आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि राम मंदिर पूर्ण हो गया है। हम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। मंदिर बहुत लगन से बनाया गया है, जो बहुत ही खूबसूरत है। यह शानदार और प्रेरणा देने वाला है, जो इसमें शामिल सभी लोगों की लगन और कड़ी मेहनत को दिखाता है।"

मूर्तिकार सत्य नारायण पांडे ने कहा, “जब भगवान प्रकट होते हैं, तो हमेशा एक खास दिव्य उपस्थिति होती है, जिसे बयान नहीं किया जा सकता। हमने जो मूर्तियां बनाई हैं, वे खुद चमत्कारी हैं। मेरे जीवन में पहली बार, भगवान राम एक ही पत्थर से आसमानी रंग के रूप में प्रकट हुए, जबकि देवी सीता उसी पत्थर से एक चमकदार रंग के साथ प्रकट हुईं। यह सच में ईश्वर की कृपा है। जब भगवान प्रकट होते हैं, तो ऐसे चमत्कार अपने आप होते हैं।"

श्रद्धालुओं ने कहा, "यह भव्य कार्यक्रम है और हमारे भारत के लिए गर्व का पल है। लोग यहां बहुत उत्साह और खुशी के साथ पहुंचे हैं। आज यहां होना हमें भारत के नागरिक के तौर पर बहुत गर्व और ऊर्जा से भर देता है। इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन