Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

अदिति ने गोल्फ व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत, पुरुष टीम हारी

01 अक्टूबर, 2023 05:00 PM

हांगझोउ  भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 अंडर पार के स्कोर के साथ व्यक्तिगत महिला गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया वहीं अनिर्बान लाहिरी और उनकी पुरुष टीम अपने मुकाबले हार गई।
चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज हुए महिला गोल्फ व्यक्तिगत मुकाबले में अदिति अशोक ने अंतिम राउंड से पहले सात शॉट की बढ़त बना ली थी। हालांकि अदिति ने आज चार बोगी और एक डबल बोगी लगाई, जिससे थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने दो शॉट की बढ़त बना ली और स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया की ह्युनजो ने छह स्थान की बढ़त बनाते हुए कांस्य पदक जीता।
प्रणवी उर्स चार अंडर पार के साथ 13वें स्थान पर रहीं, जबकि अवनि प्रशांत तीन ओवर पार के साथ संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर रहीं।
वहीं पुरुष गोल्फ मुकाबले में अनिर्बान लाहिरी और पुरुष टीम पदक जीतने में असफल रही। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिरी ने आज पांच स्थान की बढ़त हासिल की, लेकिन वह पुरुष गोल्फ व्यक्तिगत स्टैंडिंग में 12वें स्थान पर रहे। उन्होंने चार राउंड के बाद 274, -14 पार का स्कोर हासिल किया।
खलिन जोशी (27वें स्थान), एसएसपी चौरसिया (29वें स्थान) और शुभंकर शर्मा (32वें स्थान) भी पदक की दौड़ से बाहर रहे। पुरुष टीम स्पर्धा में भारत 34 अंडर पार के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया की टीम ने स्वर्ण पदक जीता जबकि थाईलैंड को रजत और हांगकांग को कांस्य पदक मिला।
इस रजत पदक के साथ ही अदिति अशोक एशियाई खेलों में गोल्फ पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए