Monday, October 19, 2026
BREAKING
• राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

हरियाणा

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

19 अक्टूबर, 2026 07:27 PM

गुरुग्राम : महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की ओर से गुरुग्राम विश्वविद्यालय सेक्टर-51 में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। शनिवार की रात को हुए सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं से महाराजा अग्रसेन जी को नमन किया, वहीं हंसी-ठिठोली का माहौल बनाते हुए लोगों को खूब हंसाया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला रहे। जिला अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक नवीन गोयल, जीएसएल ग्रुप के चेयरमैन राजेश गोयल, समाजसेवी शरद गोयल, वशिष्ठ कुमार गोयल, रवि सिंहल सोहना आरके इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. के एमडी राकेश जैन, सोहना नगर परिषद से पार्षद संदीप सिंगला, रासा गु्रप एंड अवनी इंफ्रा राहुल अग्रवाल, मेगा मॉल गुरुग्राम के प्रेजीडेंट अमित गोयल, अग्रवाल सभा सोहना रोहित गर्ग, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सराफ, प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल गोयल, प्रदेश महामंत्री बलवान गुप्ता, उपमहासचिव हरिओम मित्तल, प्रदेश प्रचार मंत्री उमेश गर्ग, गुरुग्राम के प्रभारी अंकुश जैन ने शिरकत की। एवीएस के जिला महासचिव अंकुश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष डा. विकास गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया।


सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि अनिल अग्रवंशी, सूरत से श्रृंगार रस कवयित्री सोनल जैन, अंतरराष्ट्रीय गीतकार दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि प्रवीण शुक्ल दिल्ली, भीलवाड़ा से राष्ट्रीय हास्य कवि दीपक पारिक ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला सभी को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम एक ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने हजारों साल पहले समाजवाद की नींव रखी थी। महाराजा अग्रसेन जी का सिद्धांत था-एक रुपया और एक ईंट। इसी सिद्धांत से उन्होंने एक ऐसे अग्रोहा नगर का निर्माण किया जहां कोई गरीब नहीं था, कोई भूखा नहीं सोता था। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जी ने हमें व्यापार सिखाया, लेकिन व्यापार के साथ-साथ सेवा भी सिखाई।


उन्होंने कहा था कि लक्ष्मी वहीं बसती है जहां परिश्रम, ईमानदारी और दान है। आज अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हम टैक्स में सबसे आगे हैं, समाज सेवा में सबसे आगे हैं, गौ सेवा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में हमारा योगदान अतुलनीय है। लेकिन आज हमें आत्मचिंतन करने की जरूरत है। महाराजा अग्रसेन जी ने 18 गणों को एक किया था, 18 गोत्र बनाए थे। उनका संदेश ही एकता का था। आज बिखराव का समय नहीं है। पूरे हरियाणा और देश में वैश्य समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि अपने बच्चों को संस्कार दें, उन्हें महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श बताएं। हमारे बच्चे सिर्फ अच्छे व्यापारी ही नहीं, अच्छे समाजसेवी और अच्छे राष्ट्रभक्त भी बनें।


कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन सोहना रजनीश अग्रवाल, नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, विनोद गुप्ता, पवन गुप्ता, सुरेश ऐरन, वेद मंगला, केबी गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए दिवाली से कम नहीं है। आज हमारे कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी का जन्मदिवस है।
गुरुग्राम जिला अग्रवाल समाज के लिए गर्व का विषय है। हमारे बच्चों ने कितनी सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यही हमारी ताकत है। हम अपने बच्चों में संस्कार और प्रतिभा दोनों को एक साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया के युग में अपनी जड़ों से जुड़े रहो। महाराजा अग्रसेन जी ने हमें अहिंसा, शांति और सहयोग का मार्ग दिखाया। हमें उसी मार्ग पर चलना है। हम संकल्प लें कि हम समाज में फैली कुरीतियों को दूर करेंगे और एक-दूसरे के व्यवसाय को सहयोग देकर आगे बढ़ाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते