Monday, October 19, 2026
BREAKING
• राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

पंजाब

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

19 अक्टूबर, 2026 07:08 PM

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम मान के फ्रांस दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर पूरा राज्य "विरोध प्रदर्शनों की आग में जल रहा है," मुख्यमंत्री ने लोगों को "उनके हाल पर छोड़ दिया है।" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "इस नाजुक समय में फ्रांस जाकर पंजाब के मुख्यमंत्री और 'गुरु-द्रोही' भगवंत मान ने अपनी प्राथमिकताएं दिखा दी हैं। एक तरफ नशा-विरोधी मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मौत को लेकर पंजाब में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के पास न तो पीड़ित परिवार से मिलने का समय था, न ही उन्हें कोई भरोसा देने का, और न ही दोषी पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने का।" हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "जब भी पंजाब किसी संकट से गुजरता है (चाहे वह अभी का समय हो या पिछले साल आई बाढ़) भगवंत मान को एक ही आसान रास्ता दिखता है; राज्य और यहां के लोगों को छोड़कर विदेश भाग जाना, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने अभी किया है।"


उन्होंने कहा, "भगवंत मान अपनी विदेश यात्रा के लिए जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हो सकता है कि वह पिछले 4.5 सालों में बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार से कमाए गए 'काले धन' को ठिकाने लगाने गए हों!"
केंद्र सरकार की ओर से राजनीतिक मंजूरी न दिए जाने के बावजूद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस जाने की अनुमति दे दी। केंद्र ने सुरक्षा खतरों और फ्रांसीसी सरकार की ओर से कोई औपचारिक निमंत्रण न होने का हवाला देते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।


विदेश मंत्रालय द्वारा 15 से 21 अक्टूबर तक भगवंत मान की प्रस्तावित फ्रांस यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार किए जाने के बाद पंजाब सरकार हाईकोर्ट पहुंची थी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रवि भगत भी शामिल थे।


इस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पंजाब के कृषि और खाद्य-प्रसंस्करण उत्पादों को बढ़ावा देना और व्यापार के अवसरों की तलाश करना था। राज्य सरकार की याचिका के अनुसार, यह प्रस्तावित यात्रा 'एसआईएएल पेरिस 2026' से जुड़ी थी, जो खाद्य उद्योग की एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी है। यह प्रदर्शनी 17 से 21 अक्टूबर तक पेरिस नॉर्ड विलेपिंटे में आयोजित होनी है।"

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर