Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

18 अक्टूबर, 2026 08:38 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को आपसी भाईचारे, प्रेम, समानता, मानवता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं। संत-महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग के नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर ही अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नामदेव भवन के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की और हरियाणा नामदेव सभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा द्वारा समाज की मांगों को लेकर सौंपे गए मांग-पत्र पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।


संत-महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नामदेव जी ने अपनी वाणी और जीवन से भक्ति, मानव सेवा और मेहनत करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का संदेश दिया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी उनकी वाणी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। हरियाणा सरकार भी अंत्योदय की भावना के साथ सभी वर्गों के कल्याण और सुशासन के लिए काम कर रही है। सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में 70 वादे पूरे किए गए हैं, जबकि 143 पर काम जारी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गुरु रविदास जी, भगवान वाल्मीकि जी, भगवान विश्वकर्मा जी, भगवान परशुराम जी और भक्त धन्ना जाट सहित अनेक संत-महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की है, ताकि उनकी शिक्षाएं नई पीढ़ी तक पहुंचें। मुख्यमंत्री ने रोहिला राजपूत समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए युवाओं से शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।


ओबीसी समाज के हित में उठाए कई कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने तथा केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों और चिकित्सा शिक्षा में ओबीसी आरक्षण जैसे कदमों से समाज को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। हरियाणा में पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है। बीसी-ए वर्ग को स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व देने के साथ सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में अवसर देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी काम कर रही है। महिलाओं के कल्याण के लिए बजट में किए गए प्रावधानों और पात्र परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य आमजन को राहत देना है।


पंजाब में नशे की समस्या पर राजनीति के बजाय ठोस कार्रवाई जरूरी
मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे की समस्या को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नशे जैसी गंभीर समस्या को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने के बजाय इसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। हरियाणा में युवाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों और दौड़ जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पंजाब में बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और युवाओं की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।


स्वीडन दौरे में निवेश और रोजगार के अवसरों का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने अपने स्वीडन दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा में लगभग 4,000 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर सहमति बनी है। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हों और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़े।


हरियाणा में संत-महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाने की पहल, पंजाब में नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता जरूरी : मंत्री रणबीर गंगवा
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने समाज को आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने संत-महापुरुषों की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए उनकी जयंती सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हरियाणा में भी संत नामदेव जी की जयंती मनाई जा रही है। आज चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब के अलग-अलग जिलों से नामदेव समाज के प्रतिनिधियों का शामिल होना समाज में जागरूकता और बदलाव की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछड़े वर्ग सहित सभी वर्गों को सम्मान और समान अवसर देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पंजाब में आज नशे की समस्या गंभीर चिंता का विषय बनी हुईहै। यदि आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से नहीं बचाया गया तो इसका असर पूरे समाज पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ-साथ संत-महापुरुषों की शिक्षाओं से जुड़े लोगों और सामाजिक संगठनों को भी इस लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।


मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं समाज की मांगें
हरियाणा नामदेव सभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लगातार तीसरी बार संत नामदेव जयंती समारोह में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा में सभी वर्गों, विशेषकर गरीब, किसान, कर्मचारी और पिछड़े वर्गों के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के नामदेव समाज के लोग भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली और नीतियों से प्रभावित हैं तथा पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की अपेक्षा रखते हैं। वर्मा ने मुख्यमंत्री को समाज की ओर से मांग-पत्र सौंपते हुए पंजाब में नामदेव समाज के पुश्तैनी कार्यों, विशेषकर सिलाई-कढ़ाई और बुनाई को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश की तर्ज पर सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के गठन की सिफारिश करने की मांग रखी। उन्होंने अमृतसर स्थित विश्वविद्यालय में बंद हो चुकी संत नामदेव पीठ को दोबारा स्थापित करने, पंजाब में सरकारी संस्थानों का नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखने सहित अन्य मांगे रखी।
इस मौके पर चंडीगढ़ से बीजेपी नेता संजय टंडन, टांक क्षत्रिय सभा के प्रधान ओम प्रकाश गारचा, संस्था के उपप्रधान जसविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, कर्मजीत सिंह कैथ, महासचिव नरेश माजरा, जसपाल सिंह, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार, मांगी लाल, रविंद्र पाल और नामदेव सिंह सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा