Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

खेल

World Cup की तैयारी शुरू, भारतीय खिलाडिय़ों ने मैदान में बहाया पसीना

30 मई, 2024 11:36 AM

टी-20 विश्व कप का आगाज दो जून (भारतीय समयानुसार) से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने उद्घाटन मैच से पहले न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज और अमरीका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले इस विश्व कप का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। मेन इन ब्लू की टीम अपना एकमात्र वार्म-अप मैच पहली जून को न्यूयार्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं, नताशा स्टैनकोविच से अनबन की खबरों के बीच टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या भी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर वार्मअप की तस्वीरें साझा की हैं। बुमराह द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में खुद बुमराह, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और टी-20 में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं, हार्दिक द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में हार्दिक के अलावा शुभमन गिल, दुबे, द्रविड़ और अक्षर नजर आ रहे हैं। बुमराह और हार्दिक, दोनों का फॉर्म यह तय करेगा कि मेन इन ब्लू अपने अभियान में कितना आगे जाएंगे। चोट की वजह से 2022 टी-20 विश्व कप नहीं खेलने वाले बुमराह भारत के लिए बेहद अहम होंगे।

बुमराह 2016 और 2021 टी-20 विश्व कप खेल चुके हैं और इसके 10 मैचों में वह 22.54 की औसत और 21.0 के स्ट्राइक रेट से 11 विकेट ले चुके हैं। 10 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में और पिछले साल हुए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भले ही उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ अंतिम स्थान पर रही, लेकिन उन्होंने 13 मैचों में 16.80 की औसत और सिर्फ 6.48 की इकोनॉमी रेट से 20 विकेट लिए, जिसमें 5/21 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े थे। वह टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वहीं, हार्दिक का फॉर्म टीम इंडिया के लिए जरूर चिंता का विषय है। वह आईपीएल में न तो बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी में कुछ कमाल दिखा पाए थे। 13 पारियों में हार्दिक ने 216 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.04 का रहा था। वहीं, गेंदबाजी में वह 11 विकेट ले पाए थे। 31 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही थी।

नौ जून को आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

भारत अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में करेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मैच नौ जून को होगा। इसके बाद टीम गु्रप ए में टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमरीका (12 जून) और कनाडा (15 जून) से खेलेगी।

हार्दिक ऑन नेशनल ड्यूटी

हार्दिक पंड्या टी-20 वल्र्ड कप से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर यह जानकारी दी। हार्दिक ने ऑन नेशनल ड्यूटी कैप्शन के साथ अपनी फोटो शेयर की है। हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के अन्य खिलाडिय़ों के साथ ट्रेनिंग सेशन में भी शामिल हुए।

इस बार आईसीसी ट्रॉफी पर रहेगी नजर

टूर्नामेंट में भारत का लक्ष्य आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करना होगा। टीम इंडिया ने पिछली बार 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। तब से भारत 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल, 2015 और 2019 में वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2021 और 2023 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, 2014 में टी-20 विश्व कप के फाइनल, 2016 और 2022 में टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी