Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

World Cup 2024: वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, चोट के चलते टीम से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

27 मई, 2024 03:34 PM

केपटाउन। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान जेसन होल्डर चोट के कारण चार जून से शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेले रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मकॉए, होल्डर की जगह लेंगे। होल्डर को यह चोट काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान लगी थी। क्रिकेट वेस्टइंडीज की जारी विज्ञप्ति में यह नहीं बताया है कि होल्डर को यह चोट कहां लगी है और उन्हें इससे उबरने में कितना समय लगेगा।

विज्ञप्ति में मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेंस के हवाले से बताया गया है, “जेसन एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनकी अनुपस्थिति से निश्चित रूप से असर पड़ेगा। हम उनके जल्दी से फ़िट होकर टीम में वापसी की कामना करते हैं। उनके जैसे खिलाड़ी को खोना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हमें ओबेद मकॉए की योग्यता पर पूरा भरोसा है। उनके प्रदर्शन में उनका कौशल दिखता है और वह इस मौके का फायदा उठाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहेंगे। हमें उम्मीद है कि वह दल में एक ऊर्जा लेकर आएंगे।”

वेस्टइंडीज़ के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास इतनी गहराई है। हमारे रिजर्व खिलाड़ी भी हर प्रारुप में अपने आपको साबित कर चुके हैं। सभी खिलाड़ी योग्य हैं और जरूरत पड़ने पर कभी भी टीम में आने के लिए तैयार हैं।”

बदलाव के बाद वेस्टइंडीज की टीम: रोवमन पॉवेल (कप्तान), अल्ज़ारी जोसेफ़ (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रॉस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शे होप, आंद्रे रसल, रोमारियो शेफर्ड, ओबेद मकॉए, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शर्फेन रदरफोर्ड

रिजर्व: काइल मायर्स, मैथ्यू फोर्ड, फेबियन ऐलेन, हेडन वॉल्श जूनियर और आंद्रे फ्लेचर

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर