Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

World Cup 2023 : भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, बने ये नए कीर्तिमान

09 अक्टूबर, 2023 04:47 PM

चेन्नई। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाडियों ने बल्ले और गेंद से कई रिकार्ड बनाए। कल खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गेंदबाजों के बीच क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। स्टार्क ने भारत के सलामी बल्लेबाज इशान किशन को शून्य पर आउट कर यह रिकार्ड बनाया। उन्होंने महज 19 मैचों में 50 विकेट पूरे किए हैं। आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज ने क्रिकेट विश्व कप में 50 विकेट तक पहुंचने के लिए 25 पारियां लीं, जबकि ग्लेन मैकग्राथ और श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 30 पारियों में यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।

वहीं, विराट कोहली और केएल राहुल के बीच हुई 165 रनों की साझेदारी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। विराट कोहली ने पहली बार विश्वकप मुकाबले में पिच पर रन लेते हुए अर्धशतक बनाया है। डेविड वॉर्नर ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने गए हैं। कल खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ रन बनाते ही उन्हें यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। रोहित शर्मा विश्व कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बने। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन विश्वकप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान थे।

केएल राहुल की नाबाद 97 रन की पारी विश्व कप में किसी भारतीय बल्लेबाज के 90 प्लस पर नाबाद रहने का केवल दूसरा उदाहरण है। इससे पहले वर्ष 2011 के विश्व कप फाइनल में धोनी की नाबाद 91 रनों की पारी खेली थी। कल के अपनी स्कोर के साथ ही केएल राहुल भारत के लिए एकदिवसीय विश्व कप में विकेटकीपर के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने वर्ष 1990 के विश्वकप में 145 रनों की पारी खेली थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम के शीर्षक्रम के चार में से तीन बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए