Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

Women’s ODI World Cup: पांच अक्तूबर को कोलंबो में होगी भारत-पाकिस्तान में टक्कर

16 जून, 2025 04:16 PM

दुबई। आगामी महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच अक्टूबर को होने वाला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आज जारी किए महिला एकदिवसीय विश्वकप कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 26 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ बेंगलुरु में होगा। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान एक अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी, वह आठ अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच 22 अक्टूबर को इंदौर में होगा।

बारह साल बाद भारत महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे क्वालीफाई किया था। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश ने लाहौर में हुए क्वालीफायर के बाद टूर्नामेंट में जगह बनाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के तहत पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। महिला विश्वकप में पाकिस्तान के शेष मैच दो अक्टूबर को बंगलादेश, 15 अक्टूबर को इंग्लैंड, 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 24 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ होंगे।

बेंगलुरु में 30 सितम्बर को भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर में एक अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, तीन अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कोलंबो में पांच अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान, इंदौर में छह अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी में 11 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, कोलंबो 15 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, इंदौर में 22 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, इंदौर में 25 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी में 26 अक्टूबर (अपराह्न) को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु में 26 अक्टूबर को भारत बनाम बंगलादेश के बीच मैंच होंगे।

टूर्नामेंट में कुल 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मुकाबले होगे। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में, दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल मुकाबला दो नवम्बर को बेंगलुरु या कोलंबो खेला जायेगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल