Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Wimbledon 2025: जोकोविच, सिनर चौथे दौर में, क्रेजिकोवा हाकर विंबलडन से हुई बाहर

06 जुलाई, 2025 06:23 PM

लंदन। सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने हमवतन मियोमिर केकमानोविच को और इटली के जैनिक सिनर ने पेड्रो मार्टिनेज को हराकर विंबलडन पुरुष एकल मुकाबले में चौथे दौर में जगहा बना ली है। सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच ने शनिवार को खेले गये प्री क्वार्टर फाइनल में केकमानोविच को 6-3, 6-0, 6-4 से हराकर अपनी 100वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ जोकोविच यह कारनामा करने वाले मार्टिना नवरातिलोवा और रोजर फेडरर के क्लब में शामिल हो गए। अगले दौर में जोकोविच सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाउर से होगा। मिनाउर ने डेनमार्क के ऑगस्ट होल्मग्रेन को सीधे सेटों में हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया है।

वहीं, एक अन्य मुकाबले में विश्व के नंबर वन खिलाड़ी सिनर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज को मात्र एक घंटे 55 मिनट में 6-1, 6-3, 6-1 से हराया। इटली के दिग्गज खिलाड़ी सिनर टूर्नामेंट में अभी तक कोई सेट नहीं गंवाया है। अगले दौर में उनका मुकाबला अब 19वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा। दिमित्रोव ने सेबेस्टियन ऑफनर को हराया। अमेरिका के दसवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने इस साल के आयोजन में अपना बेहतरीन सेट रिकॉर्ड बनाए रखते हुए हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को 6-3, 7-6 (4), 6-2 से हराकर अगले दौर में जगहा बना ली है जहां उनका मुकाबला इटली के लोरेंजो सोनेगो से होगा।

दिन के एक अन्य मुकाबले मे 2014 यूएस ओपन चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने स्पेन के जौम मुनार को 6-3, 3-6, 6-2, 6-4 से हराया। अगले दौर मेें उनकी भिड़ंत इटली के फ्लेवियो कोबोली से होगी। महिला वर्ग में पोलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियाटेक ने रोम में अमेरिकी डेनियल कोलिन्स से मिली हार का बदला 6-2, 6-3 से जीत के साथ लिया। अब अगले दौर में उनका सामना डेनमार्क की क्लारा टॉसन से होगा, जिन्होंने 11वीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 7-6 (6), 6-3 से हराया। चेक खिलाड़ी बारबोरा क्रेजिकोवा को अमेरिका की एम्मा नवारो ने 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। नवारो का अब मुकाबला 18 वर्षीय मीरा एंड्रीवा से होगा, जिन्होंने हैली बैपटिस्ट को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव