Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

Wimbledon 2025: अल्काराज, नोरी और सबालेंका विंबलडन के चौथे दौर में

05 जुलाई, 2025 07:00 PM

लंदन। गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ को, स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने एम्मा राडुकानू को तथा कैमरून नोरी ने माटेओ बेलुची को हराकर विंबलडन टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बना ली हैं। तीसरे दौर के शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी अल्काराज ने 12 में से पांच ब्रेक पॉइंट को भुनाकर 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से जीत हासिल की। अल्काराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 में से 34 पॉइंट जीते जो कि उनकी जीत का मुख्य कारण रहा। मैच के बाद अल्काराज ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा रिटर्न किया। इससे उनकी सर्विस पर बहुत दबाव पड़ता है। मुझे लगता है कि आज यही महत्वपूर्ण था।” अल्काराज का अगला मुकाबला 14वीं वरीयता प्राप्त आंद्रेई रुब्लेव से होगा।

रूस के आंद्रेई रुब्लेव ने एड्रियन मानारिनो को 7-5, 6-2, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई है। मैच के बाद रुब्लेव ने कहा, “वह वास्तव में एक शक्तिशाली खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि वह घास पर वास्तव में अच्छा खेलता है क्योंकि उसे हमेशा आक्रामक होना पसंद है।” इस बीच, पांचवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज ने स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना पर 6-4, 6-3, 6-7 (5), 6-1 से जीत हासिल की। अगले दौर में फ्रिट्ज का सामना ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन से होगा। थॉम्पसन ने तीसरे दौर में इटली के लुसियानो डार्डेरी को 6-4, 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।

महिलाओं के ड्रॉ में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू को 7-6 (6), 6-4 से हरा दिया। मैच के बाद सबालेंका ने कहा, “एम्मा ने बहुत ही शानदार टेनिस खेला और मुझे यह मैच जीत जीतने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। मुझे हर अंक के लिए संघर्ष करना पड़ा।” दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन मैडिसन कीज जर्मन लौरा सीजमंड से 3-6, 3-6 से हार गईं, जबकि पूर्व विश्व नंबर वन नाओमी ओसाका ने एक सेट की बढ़त गंवा दी और अनस्तासिया पाव्लुचेनकोवा से 3-6, 6-4, 6-4 से हार गईं।

ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी कैमरून नोरी ने तीसरे दौर के मुकाबले में इटली के माटेओ बेलुची को 7-6 (7-5) 6-4 6-3 से हराया। इस मुकाबले के दौरान उन्होंने एंडी मरे की रणनीति का इस्तेमाल करते हुए स्वयं को उत्साहित करने के लिए स्टेडियम में मौजूद भीड़ का उपयोग किया। मैच के बाद नोरी ने कहा, “मुझे लगता है कि भीड़ का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण रहा। आज मैच के दौरान भीड़ में से कुछ लोग मुझे उत्साहित कर रहे थे। मैं न केवल अपनी टीम से बल्कि भीड़ में मौजूद कुछ अनजान लोगों से भी ऊर्जा लेना चाहता था। मैंने एंडी मरे को अपने मैचों में ऐसा करते हुए कई बार देखा है।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी