Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

US-इजरायल हमलों से ईरान में 550 से अधिक मौतें, IRGC मुख्यालय व 131 शहर तबाह ! ट्रप बोले-‘हमने सांप का सिर कुचल दिया’

02 मार्च, 2026 07:53 PM

ईरान को निशाना बनाकर किए जा रहे अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 555 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब ने रास तानूरा तेल रिफाइनरी पर हुए ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया। इस बीच अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरान के IRGC मुख्यालय को ध्वस्त कर दिया है। इजरायल ने भी तेहरान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए। सोमवार को Iranian Red Crescent Society ने दी। संस्था के अनुसार, देश के 131 शहर इन हमलों की चपेट में आ चुके हैं। कई स्थानों पर रिहायशी इलाकों, सार्वजनिक इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

US Central Command (CENTCOM) ने कहा कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालय को बड़े पैमाने पर हमले में नष्ट कर दिया। CENTCOM ने बयान में कहा कि “IRGC ने पिछले 47 वर्षों में 1,000 से अधिक अमेरिकियों की हत्या की। कल के बड़े हमले ने सांप का सिर कुचल दिया।” इजरायली सेना ने भी तेहरान सहित कई सैन्य कमांड सेंटरों पर हमले की पुष्टि की है। बयान के अनुसार, IRGC इंटेलिजेंस मुख्यालय और एयर फोर्स कमांड सेंटरों को गंभीर क्षति पहुंची है। ये संयुक्त अमेरिकी-इजरायली अभियान ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद और तेज हो गए हैं।

ईरान ने जवाब में इजरायल, खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों, सऊदी राजधानी और दुबई की ओर मिसाइल व ड्रोन हमले किए। इस बीच ईरान ने 66 वर्षीय धर्मगुरु Alireza Arafi को तीन सदस्यीय अंतरिम नेतृत्व परिषद में नियुक्त किया है, जो नए सर्वोच्च नेता के चयन तक शासन देखेगी। रेड क्रिसेंट ने बताया कि उसका मानवीय मिशन बिना रुके काम कर रहा है। देशभर में राहत और बचाव दल तैनात हैं और एक लाख से अधिक आपातकर्मी हाई अलर्ट पर हैं। करीब 40 लाख स्वयंसेवकों का नेटवर्क जरूरत पड़ने पर सहायता और मनोवैज्ञानिक सहयोग देने के लिए तैयार रखा गया है। 131 शहरों तक फैले हमलों ने देश में मानवीय संकट की आशंका बढ़ा दी है। अस्पतालों पर दबाव बढ़ रहा है और विस्थापित लोगों की संख्या लगातार बढ़ सकती है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन हमलों को लेकर चिंता जताई जा रही है, क्योंकि संघर्ष का दायरा लगातार विस्तार ले रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’