Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

US-Israel एयरस्ट्राइक में ईरानी सेना का कमांडर-इन-चीफ आमिर हतामी ढेर, ट्रंप बोले-अमेरिकी भी मारे जा सकते लेकिन...

28 फ़रवरी, 2026 01:43 PM

मिडल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ व्यापक संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह “छोटा हमला नहीं” है और कार्रवाई अभी जारी है। ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ आमिर हतामी के हवाई हमले में मारे जाने की खबर है। ट्रंप ने ईरान एयरस्ट्राइक पर बयान जारी किया और कहा कि "अमेरिकी मारे जा सकते हैं और हमारे लोग भी हताहत हो सकते हैं" "लेकिन हम क्रूर ईरानी शासन से खतरे को खत्म कर देंगे।"

एक इजरायली अधिकारी के अनुसार “पूरा ईरानी शासन लक्ष्य था, जिसमें सर्वोच्च नेता Ali Khamenei भी शामिल हैं… ईरान दिन के समय हुए इस हमले से हैरान था।” दिनदहाड़े किए गए हमले ने रणनीतिक चौंकाने की नीति को दर्शाया है। आमतौर पर इस तरह की कार्रवाई रात में होती है, लेकिन इस बार दिन में हमला किया गया, जिससे ईरान की वायु रक्षा प्रणाली को प्रतिक्रिया का सीमित समय मिला।

परमाणु ठिकानों पर फिर वार
सूत्रों के अनुसार, जून 2025 में हुए हमलों के बाद अब फिर से ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया गया है। जिनमें शामिल हैं:

  • Fordow Uranium Enrichment Plant (क़ोम के उत्तर में स्थित भूमिगत केंद्र)
  • Natanz Nuclear Facility
  • Isfahan Nuclear Technology Center
  • Fordow विशेष रूप से एक गहराई में बना भूमिगत यूरेनियम समृद्धिकरण केंद्र है।

इसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम की रीढ़ माना जाता है। पहले भी इसे संयुक्त स्ट्राइक में निशाना बनाया गया था।

हमले का पैमाना पहले से बड़ा
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि यह ऑपरेशन पिछले जून में ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हुए हमलों से कहीं अधिक व्यापक है। सूत्रों के मुताबिक क्रूज़ मिसाइलें इराकी हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ती देखी गईं। स्टील्थ बमवर्षक और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। प्रारंभिक हमलों में सैन्य कमांड और कंट्रोल ढांचे को भी लक्ष्य बनाया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के रक्षा मंत्री Amir Hatami शुरुआती एयरस्ट्राइक के संभावित लक्ष्यों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ईरान की चेतावनी
ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका था कि यदि उसके नाभिकीय या सैन्य ठिकानों पर हमला हुआ तो वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर मिसाइल हमले करेगा। तेहरान ने यह भी कहा है कि नागरिकों के लिए तत्काल कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है, लेकिन सैन्य गतिविधियों के कारण तनाव बना हुआ है। इस संयुक्त कार्रवाई ने ईरान-इजरायल टकराव को खुले संघर्ष में बदलने का खतरा बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान तत्काल जवाबी हमला करता है, तो यह संघर्ष पूरे मध्य पूर्व में फैल सकता है जिसमें इराक, लेबनान, सीरिया और खाड़ी क्षेत्र भी शामिल हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’