Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

US हाउस में चीन के खिलाफ बिल पासः ताइवान पर हमला किया तो पड़ेगा भारी, G20 समेत प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से होगा बाहर

11 फ़रवरी, 2026 02:03 PM

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) ने ताइवान को लेकर चीन के खिलाफ एक अहम और सख़्त विधेयक पारित किया है। इस बिल के तहत यदि चीन ताइवान की सुरक्षा के लिए तत्काल खतरा बनता है, तो अमेरिका उसे G20 समेत प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से बाहर करने की कोशिश करेगा। यह विधेयक ओक्लाहोमा से रिपब्लिकन सांसद फ्रैंक डी. लुकास द्वारा पेश किया गया, जिसे PROTECT Taiwan Act नाम दिया गया है। इस कानून के अनुसार, यदि अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस को यह सूचित करते हैं कि चीन ताइवान के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, तो अमेरिका चीन के प्रतिनिधियों को कई वैश्विक संस्थाओं से हटाने की पहल करेगा।

किन संस्थाओं से बाहर हो सकता है चीन
इस बिल में जिन संस्थाओं का उल्लेख किया गया है, उनमें शामिल हैं—
G20 (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी)
Financial Stability Board
Basel Committee on Banking Supervision

अमेरिकी सांसदों का सख़्त संदेश
बिल पर चर्चा के दौरान सांसद फ्रैंक लुकास ने कहा, “अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो अमेरिका की प्रतिक्रिया केवल सैन्य नहीं बल्कि आर्थिक और कूटनीतिक रूप से भी बेहद सख़्त होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से बहिष्कार इसका अहम हिस्सा होना चाहिए।” हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन फ्रेंच हिल ने भी इस बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह कानून चीन को साफ़ संदेश देता है कि ताइवान के खिलाफ आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सेमीकंडक्टर वजह से भी अहम ताइवान
बिल के समर्थकों ने ताइवान की वैश्विक सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में अहम भूमिका को भी रेखांकित किया। दुनिया के करीब 90 प्रतिशत अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर चिप्स ताइवान की कंपनी TSMC (Taiwan Semiconductor Manufacturing Company) बनाती है, जो तकनीक और रक्षा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चीन-ताइवान विवादचीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मुख्य भूमि चीन में मिलाने के लिए बल प्रयोग से भी इनकार नहीं करता। वहीं, अमेरिका ताइवान को औपचारिक मान्यता नहीं देता, लेकिन Taiwan Relations Act के तहत वह उसका सबसे बड़ा सुरक्षा साझेदार है। अब यह विधेयक अमेरिकी सीनेट के पास भेजा गया है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन सकता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’