Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

Trump का बड़ा दावा: जेफ्री एपस्टीन के साथ मेरे संबंध नहीं, मुझे फंसाने के लिए रची गई थी गहरी साजिश

03 फ़रवरी, 2026 01:09 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें उन्हें कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जोड़ा जा रहा था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक लंबी पोस्ट लिखकर न केवल खुद का बचाव किया बल्कि विपक्षी डेमोक्रेट्स और उनके चंदा देने वालों (Donors) पर ही पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई थी, मेरे जेफ्री एपस्टीन के साथ कोई संबंध नहीं।

साजिश का लगाया आरोप
ट्रंप का दावा है कि न्याय विभाग (Department of Justice) से मिली नई जानकारी यह साबित करती है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई थी। ट्रंप ने प्रसिद्ध लेखक माइकल वोल्फ और एपस्टीन के बीच गठजोड़ का आरोप लगाया है। ट्रंप के अनुसार इन दोनों ने मिलकर उनकी राष्ट्रपति छवि और कार्यकाल को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी। ट्रंप ने माइकल वोल्फ को "स्लीजबैग" (घटिया इंसान) और झूठा करार देते हुए कहा कि एपस्टीन के साथ उनकी कभी कोई दोस्ती नहीं थी।

प्राइवेट आइलैंड विवाद पर सफाई
एपस्टीन के निजी द्वीप (Private Island) को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जाते रहे हैं कि वहां कई रसूखदार हस्तियां जाती थीं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह कभी भी एपस्टीन के उस निजी द्वीप पर नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि असल में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और उनके डोनर्स वहां जाते थे जबकि उंगली उन पर उठाई जा रही है।

क्या है एपस्टीन मामला?
जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी अरबपति था जिसे नाबालिग लड़कियों की तस्करी और यौन शोषण के आरोप में सजा सुनाई गई थी। 2019 में जेल में उसकी संदिग्ध मौत हो गई थी। इस केस में दुनिया भर के कई बड़े राजनेताओं और हस्तियों के नाम उछलते रहे हैं। ट्रंप का हालिया बयान इसी पुराने विवाद पर अपनी स्थिति साफ करने की एक कोशिश है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर