Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

T20 World Cup: विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर

14 जून, 2024 12:58 PM

टरूबा। टी-20 विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। पापुआ न्यू गिनी पर अफगानिस्तान की जीत के साथ ही विश्व की सबसे मजबूत टीम न्यूजीलैंड विश्व कप से बाहर हो गई है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ग्रुप सी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी और उसने न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। जानकारी के अनुसार फजलहक फारुकी और नवीन उल हक की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद गुलबदीन नईब नाबाद (46) की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने टी-20 विश्व कप के 29वें मैच में पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराकर सुपर आठ में प्रवेश कर लिया है। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था।

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.5 ओवर में 95 रन पर समेट दिया। पापुआ न्यू गिनी की ओर से किप्लिन डोरिगा ने सर्वाधिक (27) रन बनाये। आलेई नाओ (13) और टोनी ऊरा (11) रन बनाकर आउट हुये। आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने तीन विकेट लिए। नवीन उल हक को दो विकेट मिले। नूर अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया। 96 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में इब्राहिम जदरान (शून्य) का विकेट गवां दिया। तीसरे ओवर में रहमानउल्लाह गुरबाज (11) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे समय में गुलबदीन नईब और अजमतउल्लाह उमरजई ने पारी संभालने का प्रयास किया। नौवें ओवर में नॉर्मन वानुआ ने अजमतउल्लाह उमरजई (13) को बोल्ड कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। गुलबदीन नईब ने 36 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद (49) रनों की पारी खेली। मोहम्मद नबी 16 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में तीन विकेट 101 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। पापुआ न्यू गिनी की ओर से आलेई नाओ, सेमो कमेया और नॉर्मन वानुआ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर