Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत, USA ने कनाडा को 7 विकेट से हराया

02 जून, 2024 04:34 PM

T20 World Cup 2024: आज से आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान अमरीका और कनाडा के बीच खेला गया। इस मैच में मेजबान अमरीका ने कनाडा को 7 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। रविवार को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम मुकाबले में USA को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 17.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

अमरीका टीम की जीत के हीरो आरोन जोन्स रहे। आरोन ने 40 गेंदों पर 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए। वहीं, जोन्स और एंड्रीज गौस के बीच तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की पार्टनरशिप हुई। यह अमरीका के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। गौस ने 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 गेंदों पर 65 रन बनाए।

अमरीकी बल्लेबाज़ों ने कनाडा के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई क।. कनाडा के लिए कलीम साना, डिलन हेइलिगर और निखिल दत्ता ने 1-1 विकेट झटका। टीम के लिए निखिल दत्ता सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 2.4 ओवर में 15.40 की इकॉनमी से 41 रन खर्चे। इसके अलावा परगट सिंह ने 1 ओवर में 15 रन दिए। जेरेमी गॉर्डन ने 3 ओवर में 14.70 की इकॉनमी से 44 रन लुटाए और कप्तान साद बिन जफर ने 4 ओर में 10.50 की इकॉनमी से 42 रन खर्चे।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 194 रन बनाए थे। कनाडा टीम के ओपनर नवनीत धालीवाल ने 44 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के भी निकले। वहीं निकोलस कीर्तन ने तीन चौके औऱ 2 छक्के की मदद से 31 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, श्रेयस मोव्वा ने भी नाबाद 32 रनों की पारी खेली। यूएसए के लिए अली खान, हरमीत सिंह और कोरी एंडरसन ने 1-1 विकेट चटकाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए