Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 World Cup : आज भारत जड़ेगा जीत का पंच या उलटफेर करेंगे बांग्ला टाइगर्स

22 जून, 2024 04:29 PM

एंटीगा: जीत के अश्वमेधी रथ पर सवार भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शनिवार को अपने स्टार बल्लेबाजों के फॉर्म में लौटने की उम्मीद के साथ बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है। बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है और टीम इंडिया को इसका बखूबी इल्म है। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 चरण के पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाकी दोनों मैचों के बीच ज्यादा अंतराल नहीं है। लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके स्टार खिलाड़ी रंगत में लौटें। एंटीगा में सर विवियन रिचड्र्स स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। बल्ले और गेंद के बीच एक गजब का कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआत में मदद मिलती है।

हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाता है। वैसे-वैसे स्पिनर्स को इस मैच में मदद मिलना शुरू होती है। बल्लेबाज इस पिच पर थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। उनको पहले पिच पर सेट होना पड़ता है। उसके बाद वह खुलकर रन बना सकते हैं। बल्लेबाजों को भी इस पिच पर मदद मिलती है, लेकिन गेंदबाजों को थोड़ी ज्यादा मिलती है। बल्लेबाजों के लिए यहां अच्छा उछाल देखने को मिलता है। एंटीगा के सर विवियन रिचड्र्स क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 35 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। 35 में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 16 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 123 रन है।

भारत— रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजु सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश— नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए