Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 World Cup 2024: शे होप के तूफान में उड़ा अमरीका, वेस्टइंडीज नौ विकेट से जीता

22 जून, 2024 04:29 PM

बारबडोस आंद्रे रसल (31 रन पर तीन विकेट) और रॉस्टन चेज (19 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद शे होप (82 नाबाद) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने शनिवार को टी20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में अमरीका को 55 गेंद बाकी रहते नौ विकेट से धो दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज का रन औसत ग्रुप दो में नम्बर एक टीम दक्षिण अफ्रीका से बेहतर हो गया है और अब 24 जून को होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका को मेजबान टीम से सुपर आठ के लिए ग्रुप में अव्वल रहने के लिये चौकन्ना रहना पड़ेगा हालांकि दक्षिण अफ्रीका अमरीका और इंग्लैंड को हरा कर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुका है।

वेस्टइंडीज का टॉस जीत कर अमेरिका को पहले बल्लेबाजी दिये जाने का निर्णय सही साबित हुआ और रसेल,अल्जारी जोसेफ (दो विकेट) और चेज की गेंदबाजी के आगे अमरीकी बल्लेबाजों ने आत्मसमर्पण कर दिया और पूरी टीम 19.5 ओवर के खेल में 129 रन बना कर पवेलियन लौट गई। बाद में बल्लेबाजी करने उतरे कैरिबायाई धमाका शे होप ने मात्र 39 गेंदों में चार चौके और आठ छक्के की मदद से 82 रन ठोक कर अमेरिकियों के होश उड़ा दिए और मात्र 10.5 ओवर में विजय लक्ष्य एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

मैदान का कोई भी कोना होप के प्रहारों से अछूता नहीं रहा। दूसरे छोर पर उनकी मदद जानसन चार्ल्स (15) और निकोलस पूरन (27 नाबाद) ने की। चार्ल्स के आउट होने के बाद क्रीज पर आये पूरन के दमदार प्रहारों का अमेरिकी गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होने अपनी 12 गेंदों की संक्षिप्त पारी में उनके तीन जानदार छक्के देखने लायक थे।

अब तक के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बल पर सुर्खियां बटोरने वाले अमेरिकी खिलाड़ी कैरिबियाई द्वीप में खुद को असहाय महसूस कराते नजर आए। टीम के आधे खिलाड़ी अपना निजी योगदान दो अंकों में करने में लाचार दिखे। ऐंड्रियस गौस (29) और नीतिश कुमार (20) ने कुछ जानदार शाट्स खेल कर अमेरिका का दमखम दिखाने का प्रयास किया मगर उनके आउट होने के बाद मिलिंद कुमार (19), शैडली वान शाल्कविक (18) और अली खान (14 नाबाद) ही कुछ समय के लिये वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना कर सके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए