Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 World Cup 2024: भारत ने लिया पुराना बदला, अब फाइनल में इस टीम से मुकाबला

28 जून, 2024 11:04 AM

गयाना – कप्तान रोहित शर्मा (57) और सूर्यकुमार यादव (47) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल के वर्षा बाधित मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की भारतीय गेंदबाजों की तिगड़ी ने 16.4 ओवरों में 103 रन पर समेट कर 68 रनों से जीत दर्ज की। कप्तान जॉस बटलर ने 15 गेंदों में (23), हैरी ब्रूक 19 गेंदाें में (25), जोफ्रा आर्चर 15 गेंदों में (21) तथा लियम लिविंगस्टन (11)रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड का शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। भारत ने इस जीत के साथ ही पिछली बार मिली अपनी हार का बदला चुका लिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिये। कुलदीप यादव ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके। अक्षर पटेल को 23 रन देकर तीन विकेट मिले।

इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिये 172 रनों का लक्ष्य दिया था। आज यहां इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाजी विराट कोहली(9) का विकेट खो दिया। इसके बाद ऋषभ पंत भी (4) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। टीम का स्कोर जब आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन था तो बारिश शुरु हो गई। बारिश के बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया। 14वें ओवर में आदिल रशीद ने रोहित शर्मा को आउट कर इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई। रोहित ने 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुये (57) रनों की पारी खेली। इसके बाद 16वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने सूर्यकुमार यादव को क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट करा दिया। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुये (47) रन बनाये। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में (23), अक्षर पटेल छह गेंदों में (10) रन बनाकर आउट हुये। शिवम दुबे शून्य पर आउट हुये। रवींद्र जडेजा नौ गेंदों में (17) और अर्शदीप सिंह (1) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन को तीन विकेट मिले। रीस टॉप्ली, जोफ्रा आर्चर,सैम करन और आदिल रशीद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए