Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप से पहले बड़े उलटफेर का शिकार हुई श्रीलंका की टीम

29 मई, 2024 03:04 PM

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। वर्ल्ड कप से पहले टीमें वॉर्मअप मैच खेल रही हैं। इसी कड़ी में श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच भी मैच खेला गया। लेकिन इस मैच में श्रीलंका की टीम बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। नीदरलैंड की टीम ने इस मैच में श्रीलंका को 20 रनों से हरा दिया।

लॉडरहिल में खेले गए इस मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। नीदरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम इस स्कोर को चेज नहीं कर पाई और पूरी टीम 161 रनों पर ऑलआउट हो गई।

बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश की टीम भी बड़े उलटफेर का शिकार हुई थी। 21 से 25 मई के बीच बांग्लादेश और अमरीका की टीम के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में अमरीका की टीम ने उलटफेर करते हुए शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। हालांकि तीसरे टी20 में बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं इससे पहले जिम्बाब्वे के साथ भी बांग्लादेश की टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में भी जिम्बाब्वे की टीम ने शुरुआती चार मैचों में जीत दर्ज की थी।

वर्ल्ड कप से पहले जिस तरह से नामी टीमें छोटी टीमों के हाथों उलटफेर का शिकार हुई हैं, इसे देखकर यह लग रहा है कि आगामी वर्ल्ड कप में भी छोटी टीमें इसी तरह से उलटफेर कर बड़ी टीमों के लिए दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर