एंटीगुआ ट्वेंटी-20 वल्र्ड कप का सुपर-8 का मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जिसे भारत ने 50 रन से जीत लिया। सुपर-8 स्टेज में ये टीम इंडिया की दूसरी जीत है। इसके साथ ही टीम सेमीफाइनल के और करीब पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कुल 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए और बांग्लादेश को 197 रन का टारगेट दिया। भारत के लिए विराट कोह ने 28 गेंदों पर 37, ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 36 और शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली।
वहीं रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने अद्र्धशतक जड़ा। हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से फिफ्टी जड़ी। बांग्लादेश के लिए तनजीम हसन और रिशद हुसैन ने दो-दो विकेट झटके।बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। बैटिंग पिच पर सूर्य कुमार को छोडक़र टीम इंडिया के हर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने स्कोर किया और 196 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर चौका मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की। फिर 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम को भारत ने 20 ओवर में 146/8 रन पर रोक मैच जीत लिया। भारत की इस वल्र्ड कप में यह पांचवी जीत है।