Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 World Cup 2024 : आज भारत आयरलैंड के खिलाफ करेगा आगाज़

05 जून, 2024 11:38 AM

 न्यूयॉर्क: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून से आयरलैंड के खिलाफ करने जा रही है। दोनों टीमें इस मैच के लिए न्यूयॉर्क नसाउ क्रिकेट ग्राउंड पर उतरेंगी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, मेजबान अमरीका और कनाडा की टीम शामिल है। ऐसे में टीम इंडिया ग्रुप मैच में चाहेगी कि वह किसी भी तरह की ढील न बरते। इसके भारतीय टीम एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरे हैं। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन लगभग पहले तय है।

इसमें कुछ बड़ा फेरबदल होने की संभावना नहीं है। टॉप ऑर्डर में कप्तान रोहित शर्मा के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी ओपनिंग के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली का खेलना तय है, जबकि चौथे नंबर पर सूर्यकुमार मोर्चा संभालेंगे। मध्यक्रम की बैटिंग में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के ऊपर जिम्मेदारी होगी। पिच को देखते हुए शिवम दुबे को भी अंतिम 11 में जगह मिल सकती है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से कोई भी आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। ऐसे में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। आयरलैंड की बात करें, तो पॉल स्टर्लिंग, जोश लिटिल, हैरी टेक्टर, एंडी बालबर्नी जैसे अच्छे टी-20 क्रिकेटर हैं।

टीम इंडिया का पलड़ा भारी

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट में अब तक सात मैच खेले गए हैं, जिसमें से सारे मैच में भारत को जीत मिली है, तो वहीं आयरलैंड अभी भी जीत की आस में है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पिछला मुकाबला साल 2023 में खेला था, जिसमें उसे 33 रनों से जीत मिली थी। वही टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें केवल एक बार ही भिड़ी हंै, जिसमें भारत को जीत मिली है ये मुकाबला साल 2009 में खेला गया था।

टीम इंडिया— रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार , ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा/अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड— पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए