Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 World Cup: बड़े उलटफेर का शिकार हुई ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान ने 21 रनों से हराया

23 जून, 2024 12:16 PM

केनिंग्स्टन। रहमानउल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गुलबदीन नईब (चार विकेट) और नवीन उल हक (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया है। अफगानिस्तान ने क्रिकेट के किसी भी प्रारुप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकार्ड 118 रनों की साझेदारी करते हुए पारी की शानदार शुरुआत की। 16वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस ने रहमानउल्लाह गुरबाज को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

रहमानउल्लाह गुरबाज ने 49 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली। इसके बाद 17वें ओवर में एडम जम्पा ने अजमतउल्लाह उमरजई (2) को आउट कर दूसरी और इसी ओवर की आखिर गेंद पर इब्राहिम जदरान को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। इब्राहिम जदरान ने 48 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (51) रनों की पारी खेली। करीम जनत (13), कप्तान राशिद खान (2) और गुलबदीन नईब (शून्य) पर आउट हुए। मोहम्मद नबी (10) और नांगेलिया खरोटे (1) रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 148 का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए। एडम जम्पा को दो विकेट मिले। मार्कस स्टॉयनिस ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। नवनी उल हक ने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड (शून्य) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। इसके बाद मोहम्मद नवी ने तीसरे ओवर में डेविड वॉर्नर (3) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। छठवें ओवर में कप्तान मिचेल मार्श (12) भी नवीन उल हक का शिकार बन गये ऐसे सकंट के समय जब ऑस्ट्रेलिया ने 32 रनों पर अपने तीन विकेट गवां दिए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 39 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने का प्रयास किया। नईब को स्टोइनिस (11) को आउट करा कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मैच का पांसा पलट गया। टिम डेविड (2) को नईब ने पगबाधा आउट किया। 15वें ओवर में गुलबदीन नईब ने मैक्सवेल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैक्सवेल ने 41 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (59) रनों की पारी खेली। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैथ्यू वेड (5), पैट कमिंस (3), ऐश्टन एगार (2), एडम जम्पा (9) को ढ़ेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी का 19.2 ओवर में 127 रन पर अंत कर मुकाबला 21 रनों से जीत लिया।

अफगानिस्तान की इस जीत ने सुपर-आठ ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग को रोमांचक हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी सुपर-आठ मुकाबला भारत के साथ और अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। दोनों ही टीमों को जीत की जरूरत होगी। दोनों के हारने पर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने का निर्णय होगा। नवीन उल हक और गुलबदीन नईब इस जीत के हीरो रहे। गुलबदीन को चार विकेट मिले। नवीन उल हक ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। अजमतउल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए