Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

T20 World Cup: नेपाल को हराकर सुपर-8 में पहुंचा बांग्लादेश, तनजीम ने झटके 4 विकेट

17 जून, 2024 12:19 PM

किंग्सटाउन। तनजीम हसन साकिब सात रन देकर चार विकेट और मुस्तफिजुर रहमान की सात रन देकर तीन विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने टी-20 विश्वकप के 37वें मुकाबले में नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया। किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नेपाल के गेंदबाजों ने कप्तान रोहित पॉडेल के फैसले को सही साबित करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम को 19.3 ओवर में 106 के छोटे स्कोर पर समेट दिया। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। महमुदउल्लाह (13), जाकेर अली (12), लिटन कुमार दास(10), रिशाद हुसैन (13) रन बनाकर आउट हुए। पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। तस्किन अहमद 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

नेपाल की ओर से सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी, रोहित पॉडेल और संदीप लामिछाने ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों ने 106 रनों के छोटे स्कोर का बचाव अपनी शानदार गेंदबाजी से किया। बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में तनजीम ने कुशल भुर्तेल (4) को बोल्ड कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर में तनजीम ने अनिल साह (शून्य) को आउट कर अपना दूसरा विकेट झटका। पांचवें ओवर में कप्तान रोहित पॉडेल (1) भी तनजीम का शिकार बने। आसिफ शेख (17) रन बनाकर आउट हुए। संदीप जोरा (1) को भी तनजीम ने आउट किया।

एक समय 26 रन पर पांच विकेट गवां कर नेपाल की टीम संकट में आई गई थी ऐसे समय में कुशल मल्ला और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 52 रन की साझेदारी साझेदारी करते हुए नेपाल की मैच में वापसी कराई, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान ने 17वें ओवर में मल्ला (27) का विकेट झटकर नेपाल के अरमानों पर पानी फेर दिया। दीपेंद्र सिंह ऐरी (25) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके, और नेपाल की पूरी टीम 19.2 ओवर में 85 रन पर ढ़ेर हो गई। इस जीत के साथ ही बंगलादेश ने सुपर आठ में प्रवेश कर लिया है। तनजीम को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

बांग्लादेश की ओर से तनजीम हसन साकिब ने चार विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान को तीन विकेट मिले। शाकिब अल हसन ने दो बल्लेबाजों और तस्किन अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर