Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 World Cup: ग्रुप C में वेस्टइंडीज बादशाह

18 जून, 2024 11:02 AM

ग्रॉस आइलेट। निकोलस पूरन (98) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी और उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्वकप के 40वें मुकाबले में अफगानिस्तान को 104 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजमतउल्लाह उमरजई ने ब्रैंडन किंग (7) को बोल्ड कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने जॉनसन चाल्र्स के साथ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में नवीन उल हक ने जॉनसन चाल्र्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉनसन चाल्र्स ने 27 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (43)की पारी खेली। 13वें ओवर में शे होप 17 गेंदों में (25) रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोवमन पॉवेल ने 15 गेंदों में (26) रन बनाए। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से निकोलस पूरन रन आउट हो गए। उन्होंने 53 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के लगाते हुए 98 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसल (3) और शरफेन रदरफोर्ड (1) रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर है। अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नईब ने दो विकेट लिए। नवीन उल हक और अजमतउल्लाह उमरजई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत भी खराब रही और उसने पहले ही ओवर में रहमानउल्लाह गुरबाज (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये गुलबदीन नईब भी (7) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अजमतउल्लाह उमरजई ने इब्राहिम जदरान के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। आठवें ओवर में ओबेद मकॉए ने अफगानिस्तान को दो बड़े झटके दिये चौथी गेंद पर इब्राहिम जदरान और छठी गेंद पर नजीबउल्लाह जदरान को आउट किया। इब्राहिम जदरान ने 28 गेंदों में 38 रन बनाये। अजमतउल्लाह उमरजई ने 19 गेंदों में 23 रन बनाये। करीम जनत (14), राशिद खान(18) रन बनाकर आउट हुये। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के कहर के आगे अफगानिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। अफगानिस्तान की पूरी टीम 16.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज ने 104 रनों के विशाल अंतर से यह मुकाबला जीत लिया। टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज की यह चौथी जीत है। वेस्टइंडीज की ओर से बनाया गया स्कोर टी-20 में अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। वेस्टइंडीज की ओर से ओबेद मकॉए ने तीन विकेट लिये। अकील हुसैन और गुडाकेश मोटी ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। आंद्रे रसल और अल्जारी जोसेफ को एक-एक विकेट मिला।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए