Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 World Cup: अमरीका ने रचा इतिहास, सुपर-8 में एंट्री, पाकिस्तान को दोहरा झटका

15 जून, 2024 01:05 PM

T20 World Cup 2024: बारिश के चलते अमरीका और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके चलते दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दिया गया। इसके साथ ही अमरीका ने इतिहास रचते हुए सुपर-8 में एंट्री कर ली है। बारिश की भेंट चढ़े इस मुकाबले का सबसे अधिक खामियाजा पाकिस्तान की टीम को भुगतने पड़ा, क्योंकि इस मैच के रद्द होने के कारण पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, जबकि अमरीका ने 5 प्वाइंट के साथ सुपर 8 में एंट्री कर ली।

बता दें कि पाकिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने के लिए अमरीका का आयरलैंड के हाथों हारना बहुत जरूरी था, लेकिन बारिश ने पाकिस्तान की इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। टूर्नामेंट की शुरूआत से ही पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम को अपने तीन मुकाबलों में से दो में हार झेलनी पड़ी जबकि एक मैच में जीत नसीब हुई। पाकिस्तान की टीम को अभी मैच और खेलना है, यदि वह इस मैच को जीत भी लेती है तो तब भी उसके चार ही प्वाइंट होंगे, जबकी अमरीका दो मैच जीतने और एक मैच रद्द होने के चलते 5 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर 8 में पहुंच गई है।

पाकिस्तान को दोहरा झटका

पाकिस्तान का पूल मैचों में ही वर्ल्ड कप से बाहर होना दोहरे झटके से कम नहीं है, क्योंकि अब उसे 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री नहीं मिलेगी। पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे। क्वालीफायर मैचों में जीत दर्ज करने के बाद ही वह वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा बन पाएगा। बता दें कि नियमों के अनुसार टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को अगले वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। लेकिन पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई है जिसके चलते उसे अगले वर्ल्ड कप में खेलने के लिए क्वालीफायर मैच खेलने होंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए