नई दिल्ली – मुंबई वर्सेस हैदराबाद मैच में रोहित शर्मा पांच गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने जिस तरह से आईपीएल 2024 का आगाज किया था, ऐसा लग रहा था कि वह कप्तानी के बोझ से हटकर एकदम खुलकर बैटिंग कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद पांच पारियों में रोहित ने 6.6 की औसत से और 94.3 के स्ट्राइक रेट से महज 33 रन बनाए हैं। रोहित की फॉर्म को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक ने कुछ बातें कही हैं।
पोलॉक ने कहा, रोहित जिस तरह से आउट हो रहे हैं, वो खुद बहुत निराश होंगे। पोलॉक न कहा, मुझे ऐसा लगता है कि पिछले सप्ताह टी-20 वल्र्ड कप के लिए स्क्वॉड चुनने के लिए चर्चा हुई होगी। स्क्वॉड में सही बैलेंस हासिल करने का स्ट्रेस और फिर किस खिलाड़ी को चुना जाए, किसे बाहर रखा जाए, आप फिर से कप्तानी मोड में आ गए। टीम का ऐलान होना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाना और बताना कि तुमने किसे क्यों चुना… इससे रोहित शर्मा का स्ट्रेस बढ़ गया है।