Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 WC: सेमीफाइनल आज, इस टीम से होगी भारत की टक्कर

27 जून, 2024 08:38 AM

गयाना: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला पिछले संस्करण के सेमीफाइनल का रीमैच होगा। साल 2022 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत पर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम उस हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले गयाना का मौसम फैंस को डरा रहा है। गयाना में 27 जून को बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, गयाना में सुबह 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैच के दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। ऐसे में यह मुकाबला की बारिश की भेंट चढ़ सकता है। आईसीसी ने बारिश होने पर मैच खत्म होने के टाइम के बाद से 250 मिनट यानी चार घंटे का अतिरिक्त समय रखा है। इसके बाद भी मौसम और पिच खेलने के लिए अनुकूल नहीं हुई तो मैच रद्द हो सकता है।

सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसी स्थिति में मैच रद्द होने पर सुपर-8 में गु्रप-1 का टेबल टॉपर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। आईसीसी ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। यह मुकाबला सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। हालांकि त्रिनिदाद में मैच के दौरान बारिश की आशंका काफी कम है। अगर बारिश की वजह से यह मैच भी रद्द होता है तो गु्रप-2 की टेबल टॉपर साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएगी। फाइनल मुकाबला 29 जून को रात 8 बजे होगा। बता दें इस वल्र्ड कप में 55 मैच में से 52 खेले जा चुके हैं। इसमें से आठ मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं, इनमें 4 रद्द हुए और 4 का नतीजा डकवर्थ लुइस मेथड से निकला। लीग स्टेज में भारत और इंग्लैंड के एक-एक मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। 4 जून को बारबाडोस में होने वाला इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया था। इस कारण इंग्लैंड को सुपर-8 में पहुंचने के लिए स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर निर्भर होना पड़ा। 15 जून को फ्लोरिडा में होने वाला भारत-कनाडा मैच भी बिना टॉस के रद्द कर दिया गया।

हालांकि भारतीय टीम लीग स्टेज के शुरुआती 3 मुकाबले जीतकर टॉप-8 में पहुंच गई थी। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टूर्नामेंट का अब तक एक भी मैच बारिश से प्रभावित नहीं हुआ है। यहां इस टी-20 वल्र्ड कप के 5 मैच खेले जा चुके हैं, इनमें सुपर-8 स्टेज का एक भी मैच शामिल नहीं है। इस स्टेडियम पर आखिरी मुकाबला 9 जून को वेस्टइंडीज और युगांडा के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 173 का स्कोर किया था और युगांडा को 39 पर ऑलआउट कर 134 रन से मैच जीत लिया था। यहां का हाईएस्ट स्कोर 183 है। पिछले 5 मुकाबलों में चेज करते हुए तीन बार टीम ऑलआउट हुई हैं।

गु्रप में टॉपर है भारत

भारत ने सुपर-8 के गु्रप-1 में सभी तीन मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। मैच रद्द होने पर फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सेमीफाइनल-एक जीतने वाली टीम से होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए