Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T20 Series: आज से यंगिस्तान का इम्तिहान

06 जुलाई, 2024 02:27 PM

हरारे: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज शनिवार से खेली जाएगी। सीरीज के लिए भारतीय टीम की युवा ब्रिगेड जमकर तैयारियां कर रही हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का नेतृत्व सिकंदर रजा करते हुए नजर आएंगे। टीम की तैयारियों के बीच भारतीय खेमे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर दो नए सलामी बल्लेबाज मिलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर यह दोनों खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आए, तो ऋतुराज गायकवाड़ को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सकेगा। भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज मौका देना चाहती है। अभिषेक और शुभमन दोनों पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। ऐसे में उनके बीच क्रिकेट के मैदान पर काफी अच्छा तालमेल भी है। अभिषेक ने आईपीएल में दिखाया था कि वह कितने विस्फोटक बल्लेबाज हैं। दूसरी ओर शुभमन अपनी क्लास के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में तूफानी और कूल अंदाज की जोड़ी भारत के लिए कमाल करते हुए नजर आ सकती है।

ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 में भी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ चुके हैं। उनका नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी रिकॉर्ड शानदार है। गायकवाड़ अगर नंबर तीन पर उतरते हैं, तो वह सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपने इस बल्लेबाजी पोजिशन को फिक्स करना चाहेंगे। विराट कोहली के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद भारतीय टीम नंबर तीन पर एक उनकी तरह टीम को संभालने वाला बल्लेबाज तलाश रही है। गायकवाड़ के पास यह जगह भुनाने का अच्छा मौका है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। हालांकि ध्रुव जुरेल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं।

पहले-दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज़, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

हरारे ग्राउंड का ट्वेंटी-20 रिकॉर्ड

हरारे स्पोट्र्स क्लब के मैदान पर अब तक कुल 50 टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 29 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने बाजी मारी है, जबकि 20 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली। ऐसे में इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम की पहली कोशिश होगी कि वह बल्लेबाजी कर विरोधी के सामने एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित करे। इस मैदान के औसत स्कोर की बात करें, तो वह 152 रन का है, वहीं दूसरी पारी में औसत रन स्कोर 133 है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 299 रन का है, जबकि लोएस्ट स्कोर की बात करें तो वह 99 रन है। जिम्बाब्वे और भारत की टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोट्र्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। सोनी लिव ऐप पर इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस ऐप में लाइव मैच देखने के लिए शुल्क की आवश्यकता नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए