Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T-20 WC : सुपर आठ में पहुंचा भारत, अमेरिका को सात विकेट से हराया

13 जून, 2024 10:37 AM

न्यूयॉर्क  – अर्शदीप के नौ रन पर चार विकेट के बाद सूर्यकुमार यादव नाबाद (50) और शिवम दुबे नाबाद (31) रनों की जुझारु पारियों के दम पर भारत ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के 25वें मुकाबले में अमेरिका को सात विकेट से हराकर सुपर आठ में पहुंच गया। 111 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने 15 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिये थे। विराट कोहली (शून्य) रोहित शर्मा (3) रन बनाकर आउट हुये। दोनों बल्लेबाजों को सौरभ नेत्रवलकर ने आउट किया। आठवें ओवर में तीसरे विकेट के रूप में ऋषभ पंत (18) रन बनाकर आउट हुये उन्हें अली ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने पारी को संभाला और टीम को जीताकर दम लिया। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद (50) रनों की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन बनाये। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिये 67 रनों की साझेदारी हुई। भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।

अमेरिका की ओर से सौरभ नेत्रवलकर ने दो विकेट लिये। अली खान ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले नितीश कुमार (27) और स्टीवन टेलर (24) की पारियों के दम पर अमेरिका ने भारत को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य दिया था। नैसो काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की शुुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओर में तीन रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। शयन जहांगीर (शून्य), ऐंड्रियस गौस (2) अर्शदीप सिंह का शिकार बने। उसके बाद स्टीवन टेलर और कप्तान ऐरन जोंस ने पारी को संभालने का प्रयास किया। आठवें ओवर में हार्दिक पांड्या ने ऐरन जोंस (11) को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। नितीश कुमार ने 23 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली। उन्हें अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। कोरी एंडरसन (15), हरमीत सिंह (10) और जसदीप (2) रन बनाकर आउट हुये। शैडली वान शाल्कविक (11) रन बनाकर नाबाद रहे। अमेरिका ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने नौ रन देकर चार विकेट लिये। हार्दिक पांड्या ने 14 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए