Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

T-20 WC: शिवम काटेंगे हार्दिक पांड्या का पत्ता!

30 अप्रैल, 2024 12:27 PM

नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप को लेकर आज सबसे बड़ा दिन है, क्योंकि टीम की सिलेक्शन पर आज अहमदाबाद में बड़ी बैठक होने वाली है। बैठक में 15 सदस्यीय टीम के नामों पर फैसला होगा। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सिलेक्शन कमेटी आज अहमदाबाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात करेगी, जिसमें टीम के खिलाडिय़ों पर चर्चा होगी। हालांकि टीम का ऐलान कल यानी बुधवार को हो सकता है।टीम में कौन-कौन खिलाड़ी होगा, यह तो तय है, लेकिन सबसे ज्यादा नजर विकेटकीपर बल्लेबाज पर होगी। सूत्रों की मानें तो टीम में ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सिलेक्ट हो सकते हैं। क्योंकि मौजूदा समय में पंत सबसे आगे हैं। कमेटी के सामने फिलहाल तीन विकेटकीपर बल्लेबाज अग्रिम पंक्ति में हैं, जिनमें ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन शामिल हैं। इन तीनों में से कोई एक टीम इंडिया में शामिल हो सकता है।

हार्दिक पांड्या पर नजर
टी-20 विश्व कप टीम में ऑलराउंडर के तौर पर किस खिलाड़ी को लिया जाएगा, इस पर सभी की नजर है। क्योंकि हार्दिक पांड्या इस वक्त खराब दौर से गुजर रहे हैं। मौजूदा आईपीएल में वह ऐसा कुछ नहीं कर पाए हैं, जिसके दम पर उनकी सिलेक्शन हो सके। अब पांड्या को टीम में जगह नहीं मिलती है, तो शिवम दुबे टीम में बेहतर विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि आईपीएल में वह आग उगल रहे हैं और इससे पहले अफगानिस्तान के साथ हुई टी-20 सीरीज में दुबे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। खास यह है कि गेंदबाजी में भी बढिय़ा भूमिका निभाते हैं। अब देखना यह है कि कौन टीम में अपना स्थान पक्का कर पाता है।

रोहित से अगरकर की मुलाकात
बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच को देखने के लिए विशेष रूप से दिल्ली आए थे, ताकि उन्हें कप्तान रोहित के साथ बातचीत करने का मौका मिल सके। रिपोर्ट के मुताबिक, टी-20 वल्र्ड कप में जो दूसरी मीटिंग होने वाली है, उसमें कई ऐसे मुद्दें हैं, जिन पर चर्चा हो सकती है। विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत के साथ संजू सैमसन और केएल राहुल के नामों को लेकर भी संशय है। पंत का चयन तय माना जा रहा है। दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा जारी है। तेज गेंदबाजी और स्पिनरों को लेकर भी चीजें फाइनल नहीं है। जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में है, तो वहीं मोहम्मद सिराज का आईपीएल में परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल में टीम के तीसरे स्पिनर के लिए मुकाबला होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए