न्यूयॉर्क – आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 का 21वां मैच सोमवार को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय अनुसार रात आठ बजे से नजमुल हुसैन शंातो और एडन मार्करम टकराएंगे। साउथ अफ्रीका की टीम ने वल्र्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की है। ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने पहले दोनों मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि, इन दोनों ही मुकाबलों साउथ अफ्रीका की हालत काफी खराब रही है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ जब टीम मैदान पर उतरेगी, तो उसके सामने न सिर्फ अच्छा खेलने की चुनौती होगी, बल्कि पिच का इस्तेमाल कैसे करना उसके लिए भी उन्हें रणनीति तैयार करना होगा।
साउथ अफ्रीका की टीम हालांकि अपने पहले दो मैच इसी मैदान पर खेले हैं, इसलिए वह थोड़ा फायदे में रहेगा। बांग्लादेश ने भी भारत के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था। साउथ अफ्रीका ने भले ही नीदरलैंड्स और श्रीलंका पर जीत दर्ज की है, लेकिन उसके बल्लेबाज दोनों मैच में संघर्ष करते हुए नजर आए।