Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

Sports News: ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टूर्नामेंटों का अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा प्रसारण

05 दिसंबर, 2023 01:19 PM

दुबई – अमेजन प्राइम वीडियो ने सभी पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया में प्रसारण अधिकार सुरक्षित कर लिये हैं। फॉक्सटेल/कायो ने हालिया एकदिवसीय विश्व कप का प्रसारण किया, जबकि नाइन नेटवर्क ने ऑस्ट्रेलिया के खेलों और कुछ अन्य मैचों की स्क्रीनिंग की। इस नई साझेदारी के तहत कोई प्रसारण फ्री-टू-एयर नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में पुरुषों/महिलाओं के घरेलू टेस्ट और सभी अंतरराष्ट्रीय मैच सेवन के साथ फ्री-टू-एयर पर उपलब्ध रहेगी, लेकिन पुरुषों के सफेद गेंद अंतरराष्ट्रीय मैच फॉक्सटेल के साथ हैं। 2027 और 2031 में पुरुषों की एशेज श्रृंखला का प्रसारण नाइन नेटवर्क पर होगा। यह निर्णय संघीय सरकार द्वारा खेल में साइफनिंग विरोधी उपायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के कुछ ही दिनों बाद आया है। संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने पिछले सप्ताह संसद में साइफनिंग विरोधी उपायों को ध्यान में रखते हुए कानून पेश किया। रोलैंड ने कहा, “सभी आस्ट्रेलियाई लोगों को चाहे वे कहीं भी रहते हों, या जो भी कमाते हों, उन्हें प्रतिष्ठित खेल आयोजनों के मुफ्त टीवी कवरेज का आनंद लेने का अवसर मिलना चाहिए।” आईसीसी प्रमुख ज्योफ एलार्डिस ने अमेजन के साथ समझौते का स्वागत करते हुए एक बयान में कहा, “हम ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी क्रिकेट अधिकारों के लिए प्राइम वीडियो के साथ नई चार साल की साझेदारी करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा, “हाल ही में संपन्न पुरुष विश्व कप ने दुनिया भर में और विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी आयोजनों के प्रति रुचि और जुनून को उजागर किया है, जहां क्रिकेट प्रशंसकों ने अपनी पुरुष और महिला टीमों की हालिया सफलता का आनंद लिया है। उन्होंने कहा, “हम ऑस्ट्रेलिया में अधिक प्रशंसकों को विश्व स्तरीय क्रिकेट का एक अभिनव कवरेज प्रदान करने के लिए प्राइम वीडियो ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।” आईसीसी और अमेजन के बीच नई साझेदारी जो न्यूजीलैंड के घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों को भारत में भी प्रसारित करती है, जनवरी में पुरुषों के अंडर-19 विश्व कप के साथ शुरू होगी और पहला सीनियर टूर्नामेंट वेस्ट इंडीज और अमेरिका में पुरुषों का टी 20 विश्वकप होगा। वर्ष के अंत में, ऑस्ट्रेलिया की महिलाएं सितंबर और अक्टूबर के दौरान बांग्लादेश में होने वाले टी-20 विश्वकप में शामिल होगा। इस बीच अमेजन ने यह भी पुष्टि की कि टेस्ट वतृचित्र का तीसरा सीज़न 2024 में जारी किया जाएगा

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए