राजकोट। पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच भारत की ओर से पहली पारी मशतक लगाने वाले और इंग्लैंड को दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाने वाले रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविंद्र जडेजा के लिए यह अवॉर्ड कई मायनों में बहुत खास है। सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान जडेजा चोटिल हो गए थे और दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।
राजकोट टेस्ट उनके लिए कमबैक टेस्ट था, साथ ही यह उनके होमग्राउंड पर भी खेला जा रहा था। बीसीसीआई टीवी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रविंद्र जडेजा ने अपने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड को लेकर कहा, एक टेस्ट मैच में शतक और पांच विकेट चटकाना खास है और अपने होम ग्राउंड पर टेस्ट जीतना भी बहुत खास है। मैं यह प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपनी पत्नी को डेडिकेट करना चाहूंगा। उसने मेरे पीछे मेंटली काफी कड़ी मेहनत की है और साथ ही उसने मुझे बहुत कॉन्फिडेंस भी दिया है।