Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

South Korea में अतिरिक्त बजट पर फैसला आज, मिडिल ईस्ट युद्ध के असर को कम करने की कोशिश

10 अप्रैल, 2026 05:38 PM

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना है। बढ़ती तेल कीमतों का बोझ कम करने और छोटे व्यवसायों व कमजोर परिवारों को संघर्ष के आर्थिक प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लाया गया यह अतिरिक्त बजट, स्थायी समितियों की समीक्षा के बाद सरकार के शुरुआती प्रस्ताव 26.2 ट्रिलियन वोन से बढ़कर लगभग 30 ट्रिलियन वोन (20.3 अरब डॉलर) हो गया है।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी दलों ने पहले शुक्रवार तक इस विधेयक को पारित करने पर सहमति जताई थी, लेकिन बजट के विवरण को लेकर अब भी मतभेद बने हुए हैं। इनमें सरकार की वह योजना भी शामिल है, जिसके तहत आय के निचले 70 प्रतिशत लोगों को नकद सहायता दी जानी है, ताकि बढ़ती तेल कीमतों का बोझ कम किया जा सके।

यदि यह विधेयक पारित हो जाता है, तो लगभग 3.58 करोड़ लोगों को उनकी आय स्तर और क्षेत्र के आधार पर प्रति व्यक्ति 100,000 वोन से 600,000 वोन तक की राशि दी जाएगी। मुख्य विपक्षी पीपल पावर पार्टी का कहना है कि विधेयक में शामिल परियोजनाएं अतिरिक्त बजट के उद्देश्य से मेल नहीं खातीं, और उसने प्रभावित लोगों को सीधे सहायता देने वाले कार्यक्रमों की मांग की है। वहीं, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस विधेयक को जल्द पारित करने की अपील की है। राष्ट्रीय संसद बाद में एक पूर्ण सत्र आयोजित कर इस विधेयक पर प्रक्रिया पूरी करेगी।

इससे पहले 7 अप्रैल को, दक्षिण कोरिया ने मई के लिए 6 करोड़ बैरल वैकल्पिक तेल आपूर्ति सुनिश्चित की थी, जो मध्य पूर्व से आने वाली आपूर्ति की जगह लेगी क्योंकि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रभावी बंद होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है। व्यापार, उद्योग और संसाधन सुरक्षा के उप मंत्री यांग गी-वुक ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि देश ने अब तक कुल 11 करोड़ बैरल तेल 17 देशों से हासिल किया है, जिसमें सऊदी अरब, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील और कनाडा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई के लिए सुनिश्चित की गई यह मात्रा सामान्य स्थिति में दक्षिण कोरिया की मासिक तेल आपूर्ति का क्रमशः लगभग 60 प्रतिशत और 70 प्रतिशत है। पिछले सप्ताह शुरू की गई तेल अदला-बदली (ऑयल स्वैप) प्रणाली के बारे में यांग ने बताया कि देश की चार प्रमुख रिफाइनरी कंपनियों ने इस योजना के तहत 3 करोड़ बैरल से अधिक तेल उधार लेने की योजना प्रस्तुत की है, जिसमें से लगभग 80 लाख बैरल की आपूर्ति इस सप्ताह की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’