Friday, March 20, 2026
BREAKING
हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एक दिन की गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी, कीमतों में 3% तक तेजी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को नई गति देंगे अमेरिका में 200 बिलियन डॉलर के युद्ध फंडिंग प्रस्ताव पर घमासान, कांग्रेस में उठे बड़े सवाल ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए IEA की सलाह, वर्क फ्रॉम होम हवाई यात्रा से बचना जैसे दिए कई सलाह सरकार ने नेशनल डेंटल कमीशन का किया गठन, दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी गुणवत्ता ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

हिमाचल

Shimla: सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश, HPPCL काे दिसम्बर 2026 तक पूरी करनी हाेगी 450 MW की ये विद्युत परियोजना

06 नवंबर, 2025 06:53 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा बैठक वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्पोरेशन के कार्य की समीक्षा कर निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 450 मैगावाट की शोंग टोंग विद्युत परियोजना की समीक्षा की और इसे दिसम्बर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को पूरा करने के लिए इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। इस परियोजना से समय पर बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने समानांतर ट्रांसमिशन लाइन स्थापित करने के निर्देश भी दिए। 

पंप भंडारण परियोजनाओं की स्थापना पर दिया बल
मुख्यमंत्री ने 130 मैगावाट की काशांग और 48 मैगावाट की चांजू 40 मैगावाट की रेणुका बांध और 191 मैगावाट की थाना प्लाऊं जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने पंप भंडारण परियोजनाओं की स्थापना पर बल दिया और निगम को प्रस्तावित 1630 मैगावाट की रेणुकाजी पंप भंडारण परियोजना और 270 मैगावाट की थाना प्लाऊं पंप भंडारण परियोजना पर जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंप भंडारण परियोजनाएं व्यस्त समय में बिजली की आपूर्ति करने और ग्रिड पर भार कम करने में उपयोगी हैं।

नई सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए करें नए स्थानों की पहचान 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित ऊर्जा का दोहन राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एचपीपीसीएल द्वारा कार्यान्वित की जा रही सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों में भी तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निगम को राज्य भर में नई सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए नए स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिए।

नालागढ़ में हाईड्रोजन संयंत्र परियोजना को जून तक पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में प्रस्तावित एक मैगावाट हरित हाईड्रोजन संयंत्र की भी समीक्षा की और परियोजना को जून 2026 के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम को अपनी कार्यशैली में व्यावसायिकता अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अगले वर्ष तक हिमाचल प्रदेश को देश का हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़